अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सिल्वर जुबली पर अक्षय कुमार ने शेयर की ट्विंकल की अजीबोगरीब वीडियो, हरकतें देख आई सास डिंपल कपाड़िया की याद

Akshay Kumar Instagram Post: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने मजेदार वीडियो शेयर कर सास डिंपल कपाड़िया की बात याद की।

स्नेहा मौर्या

Akshay Kumar And Twinkle Khanna Wedding Anniversary: बॉलीवुड के सबसे कूल और पावरफुल कपल्स में गिने जाने वाले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने अपनी शादी के 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह जोड़ी प्यार जताने से ज्यादा एक-दूसरे की टांग खिंचाई के लिए जानी जाती है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर मजेदार पोस्ट्स और तंज भरे कैप्शंस के जरिए फैंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं। इस बार भी अक्षय ने कुछ ऐसा ही किया, जिसने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

अक्षय कुमार ने अपनी सिल्वर जुबली एनिवर्सरी के मौके पर पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, उसमें उन्होंने अपनी सास डिंपल कपाड़िया की कही एक पुरानी बात को याद किया, जो अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है।

अक्षय को याद आई सास डिंपल कपाड़िया की बात

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जब साल 2001 में इसी दिन उनकी शादी हुई थी, तब डिंपल कपाड़िया ने उनसे कहा था कि अजीबोगरीब हालात में भी हंसने के लिए तैयार रहना, क्योंकि उनकी बेटी बिल्कुल ऐसी ही है। अक्षय ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि 25 साल बाद उन्हें समझ आ गया है कि उनकी सास कभी झूठ नहीं बोलतीं। उन्होंने आगे लिखा कि ट्विंकल खन्ना सीधा चलना पसंद नहीं करतीं, बल्कि जिंदगी को नाचते-गाते और हंसते हुए जीना चाहती हैं। अक्षय ने ट्विंकल को अपनी “प्यारी पत्नी” बताते हुए कहा कि वह उन्हें हर दिन हंसाती हैं, सोचने पर मजबूर करती हैं और कभी-कभी हल्का सा परेशान भी कर देती हैं।

25 साल की मस्ती को किया सेलिब्रेट

अक्षय कुमार ने ट्विंकल को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा कि पहले दिन से लेकर 25वें साल तक, वह इसी मस्ती और प्यार को एंजॉय कर रहे हैं। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मजेदार है कपल की लव स्टोरी

अक्षय और ट्विंकल की लव स्टोरी भी उनकी शादीशुदा जिंदगी की तरह ही दिलचस्प रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक मैगजीन फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ और ‘जुल्मी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जहां से उनका प्यार परवान चढ़ा।

ट्विंकल ने शादी के लिए एक मजेदार शर्त रखी थी अगर फिल्म ‘मेला’ फ्लॉप हुई, तो वे शादी कर लेंगे। फिल्म फ्लॉप हुई और 17 जनवरी 2001 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज जहां अक्षय कुमार फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं, वहीं ट्विंकल खन्ना एक सफल लेखिका बन चुकी हैं, जिनकी किताबों को खूब सराहना मिलती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल