अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर

Akshay Kumar Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ कॉमेडी, एक्शन और इमोशन का शानदार मिश्रण है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में कॉमिक टाइमिंग और दमदार कहानी देखने को मिलता है।

सोनाली झा

कास्ट: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीस, श्रेयस तलपड़े, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक आफताब शिवदासानी, फरीदा जलाल, और लारा दत्ता,

निर्देशक: अहमद खान

निर्माता: फिरोज ए नाडियाडवाला, स्टार स्टूडियोज 18, सीता फिल्म्स और राकेश डांग

रनटाइम: 2 घंटे 43 मिनट

रेटिंग: 3.5 स्टार्स

Welcome To The Jungle Review: कहानी की शुरुआत होती है एक बड़े बिजनेसमैन से जिसे डर है कि अगर वर्तमान सरकार द्वारा चुनाव नहीं जीतती है तो उसके काले धंधे और पैसों के हेर-फेर पर आयकर विभाग अपना शिकंजा कस सकती है। ऐसे में उसका करीबी उसे एक एक फिल्म बनाने की तरकीब सुझाता है। वो उस बिजनसमैन को सलाह देता है कि क्यों न हजारों करोड़ की एक ऐसी फिल्म बनाई जाए जो जानबूझकर फ्लॉप होने के उद्देश्य से तैयार की जाएगी ताकि वे सरकार को ये दिखा सके कि फिल्म फ्लॉप होने के कारण उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है और उनके पास कोई अतिरिक्त या गुप्त धन नहीं है।

फिल्म की कहानी के अनुसार, लीड एक्टर एक गांव को आतंकवादी के चंगुल से बचकर वहां का मसीहा बन जाता है। लेकिन कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है जहां फिल्म की कास्ट जाने-अनजाने में असल जिंदगी में ऐसी स्थिति में पड़ जाते हैं जहां वे जिहादियों के हाथों लग जाते हैं। जाने-अनजाने में ही सही लेकिन अब वे डरकर भागने की बजाय स्थिति का सामना करते हैं और दुश्मनों से लड़कर गांव के लोगों को बचाते हैं। एक तरफ वे अपना काम करते हैं दूसरी तरफ कैमरा अपना काम करता है और ये पूरा वाक्या पर्दे के लिए रिकॉर्ड भी होता है।

फिल्म का अभिनय

फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अपने उन पुराने दिनों की याद दिलाते हैं जब वे जॉनी लीवर और आफताब शिवदासानी के साथ मिलकर हमें ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘दीवाने हुए पागल’ जैसी फिल्मों में अपने कॉमिक अंदाज से एंटरटेन करते थे। फिल्म में अरशद, जॉनी, परेश रावल जैसे एक से बढ़कर एक भारतीय सिनेमा के मंझे हुए एक्टर्स हैं जो फिल्म के कॉमिक एलिमेंट को नई ऊंचियों पर पहुंचाते हैं। इसी के साथ रवीना और जैकी जैसे कलाकार फिल्म में ड्रामा और इमोशन का एक जबरदस्त तड़का लगाते नजर आते हैं।

फिल्म का म्यूजिक

फिल्म का म्यूजिक लाजवाब है। वेलकम फ्रैंचाइजी के चंद गाने को नए अंदाज में जहां पेश किया गया है वहीं इस बार इसमें भोजपुरी का भी तड़का है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग अक्षय कुमार का गीत ‘प्लेबॉय’ मसाला और रोमांस से भरा है। इसी के साथ फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी प्रशंसनीय है।

फिल्म का फाइनल टेक

वेलकम फ्रैंचाइजी की हर फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और ये फिल्म भी हमें एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। फिल्म की सबसे खूबसूरत बात ये है कि ये हमें हंसाने के साथ ही रुलाती भी है। फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन, ये सभी एलिमेंट्स भरपूर देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी और इसकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी है जिसे हर वर्ग के लोग एंजॉय करेंगे। इतने सारे कलाकारों के साथ सजी इस फिल्म को इतने बढ़िया ढंग से पेश करने के लिए निर्देशक अहमद खान प्रशंसा के पात्र हैं।

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल