अक्षय कुमार और सैफ अली खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

17 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, एक्शन थ्रिलर फिल्म में मचेगा धमाल

सैफ अली खान और अक्षय कुमार अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। वहीं अब 17 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से ना सिर्फ पुरानी यादें ताजा होंगी, बल्कि यह जोड़ी एक नए अवतार में दिखाई देगी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के दो दमदार अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। 90 और 2000 के दशक में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी', 'टशन' जैसी करीब 6 फिल्मों में साथ काम कर चुके ये दोनों सितारे अब 17 साल के लंबे गैप के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ी दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली फिल्म में नजर आएगी, जो एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होगी।

दरअसल, प्रियदर्शन, जिन्होंने अक्षय को 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों के जरिए कॉमेडी किंग बना दिया था, अब उनके साथ एक गंभीर और इंटेंस जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई फिल्म 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक होगी। इस ओरिजिनल फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी।

मुख्य भूमिका में दिखेंगे कलाकार 

दिलचस्प बात यह है कि इस बार फिल्म में सैफ अली खान मुख्य हीरो की भूमिका निभाएंगे, जबकि अक्षय कुमार एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले भी सैफ अली खान ने 'तानाजी' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर सबको चौंकाया है, लेकिन इस बार वे एक संवेदनशील और ईमानदार किरदार निभाएंगे।

नए अवतार में दिखेगी दोनों की जोड़ी 

फिल्म को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी और फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। अक्षय और सैफ की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट से न केवल पुरानी यादें ताजा होंगी बल्कि यह जोड़ी एक नए अवतार में फैंस को चौंकाने के लिए तैयार है।

आपको बता दें, हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जो बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल भी मचा रही है। इस फिल्म में आर माधवन के अलावा अनन्या पांडे भी नजर आई हैं। हालांकि, इस फिल्म का टक्कर सनी देओल की जाट फिल्म से हुआ है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत