हाउसफुल 5 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Housefull 5 ओटीटी पर रिलीज, जानें दोनों पार्ट देखने के लिए क्या है ट्विस्ट

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 थिएटर में धमाल मचान के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है। लेकिन फिल्म के दोनों को पार्ट देखने के लिए आपको रेंट देंगे पड़ेंगे। क्योंकि फिल्म फ्री में नहीं उपलब्ध है।

स्नेहा मौर्या

Housefull 5 Ott: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। वहीं अब थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां देख सकते हैं...

दरअसल, 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना था, खासतौर पर इसके अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से। इस बार फिल्म के दो एंडिंग वर्जन बनाए गए थे, हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B, जिससे फिल्म की चर्चा और भी तेज हो गई थी।

‘हाउसफुल 5’ ओटीटी पर हुई रिलीज

हालांकि थिएटर में फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी कमाई जरूर की। अब दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक ट्विस्ट है, फिल्म अभी केवल रेंट पर उपलब्ध है। अगर आप दोनों पार्ट्स यानी 5A और 5B देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लगभग 700 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर्स इसे फ्री में देख सकेंगे।

हाउसफुल 5 एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसका बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस बजट का एक बड़ा हिस्सा इसकी विशाल स्टारकास्ट पर खर्च हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 288.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन है। इस तरह यह फिल्म अपने बजट से थोड़ा ज्यादा कमाई करने सफलता हासिल की है।

ये सितारे फिल्म में आए थे नजर

इस बार हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट और भी भव्य रही। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितिन धीर जैसे कई दिग्गज सितारे नजर आए। वहीं फीमेल लीड में जैकलीन फर्नांडिज, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा शामिल रहीं।

कॉमिक-हॉरर और मर्डर मिस्ट्री का तड़का

फिल्म में इस बार सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि हॉरर और मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट भी जोड़ा गया है। हालांकि यह एक्सपेरिमेंट सभी दर्शकों को रास नहीं आया। कुछ लोगों ने इसकी कहानी को कमजोर बताया, जबकि कुछ दर्शकों को इसका नया अंदाज बेहद पसंद आया। फिलहाल, जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे, वे अब ओटीटी पर हाउसफुल 5 के दोनों वर्जन देखने का आनंद ले सकते हैं।

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो