अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल

Akshay Kumar Paparazzi: मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी के सवाल कहां जा रहे हैं? का अक्षय कुमार ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया की तू मेरा मामा लगता है क्या? उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Akshay Kumar Funny Reply: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ हाजिरजवाबी के लिए मशहूर अक्षय कुमार का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह दिल्ली रवाना होने वाले थे। हमेशा की तरह पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैद किया और बातचीत करने की कोशिश की। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने मुस्कुराते हुए पूछा कि सर, कहां जा रहे हैं? सवाल सुनते ही अक्षय कुमार ने जवाब दिया कि क्यों, तू मेरा मामा लगता है क्या? अभिनेता का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

वीडियो ने जीता फैंस का दिल

अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस उनके इस मजाकिया जवाब को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि राजू वापस आ गया, जबकि दूसरे ने कहा कि अक्षय कुमार के वन-लाइनर्स का कोई मुकाबला नहीं। कई फैंस ने उनकी तुलना फिल्म हेरा पेरी के लोकप्रिय किरदार राजू से भी की।

योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे दिल्ली

मजाकिया जवाब देने के बाद अक्षय कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता के लिए मशहूर अक्षय अक्सर योग और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देते रहते हैं। हाल ही में योग दिवस के अवसर पर भी उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें वह योगाभ्यास करते नजर आए थे।

वेलकम टू द जंगल को लेकर उत्साहित हैं फैंस

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और इसके प्रमोशनल इवेंट्स भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिलहाल, एयरपोर्ट पर दिया गया उनका मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार की कॉमेडी और हाजिरजवाबी ही उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट