अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने दिखाया फिटनेस का दम, 58 की उम्र में भी फैंस को किया प्रेरित

Akshay Kumar Fitness: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने योग और प्राणायाम कर फिटनेस का शानदार उदाहरण पेश किया। 58 साल की उम्र में भी उनकी ऊर्जा और फुर्ती ने सभी को प्रभावित किया।
Akshay Kumar International Yoga Day Celebration Fitness Inspiration
अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar International Yoga Day: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपनी फिटनेस और अनुशासन का शानदार उदाहरण पेश किया। दुनियाभर में मनाए जा रहे योग दिवस के अवसर पर अक्षय कुमार एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने योग और प्राणायाम कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहे। दोनों ने मंच पर योग कर फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम की तस्वीरों में अक्षय सफेद रंग के ट्रैकसूट में नजर आए। उनका एनर्जेटिक अंदाज और फिट बॉडी देखकर फैंस हैरान रह गए। 58 वर्ष की उम्र में भी अभिनेता की फुर्ती और फिटनेस युवाओं को टक्कर देती दिखाई दी।

फिटनेस को लेकर हमेशा रहते हैं गंभीर

अक्षय कुमार लंबे समय से अपनी फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाते हैं और नियमित रूप से योग, एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हैं। उनका मानना है कि अच्छी सेहत के लिए सिर्फ जिम ही नहीं, बल्कि योग और संतुलित दिनचर्या भी बेहद जरूरी है। यही वजह है कि बढ़ती उम्र के बावजूद वह आज भी बेहद फिट और एक्टिव नजर आते हैं। योग दिवस के मौके पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में रहे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया हासिल की। इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को पसंद किया गया। एक समय लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना करने वाले अक्षय कुमार के लिए यह सफलता खास मानी जा रही है। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com