इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश

Shahid Kapoor Fitness: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शाहिद कपूर ने बच्चों के साथ योग कर फिटनेस का संदेश दिया। DIVJAY फाउंडेशन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने योग को जीवन का ब्रह्मास्त्र बताया।
Shahid Kapoor International Yoga Day 2026 Cocktail 2 Fitness Children Viral Video
शाहिद कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shahid Kapoor International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग को लेकर उत्साह देखने को मिला। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी ने योग के महत्व को उजागर किया। इसी कड़ी में अभिनेता शाहिद कपूर भी बच्चों के साथ योग करते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

शाहिद कपूर सुबह DIVJAY फाउंडेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शाहिद ने बच्चों से बातचीत करते हुए योग के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है और नई पीढ़ी देश का भविष्य है। यदि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और युवा शक्ति साथ आ जाएं तो देश और अधिक मजबूत बन सकता है। उन्होंने बच्चों से हर दिन योग करने और स्वस्थ आदतों को अपनाने की अपील की।

योग को बताया जीवन का ब्रह्मास्त्र

अभिनेता ने कहा कि योग व्यक्ति को पूरे दिन ऊर्जावान और सकारात्मक बनाए रखता है। इसके जरिए शरीर मजबूत और लचीला बनता है, जबकि मन भी शांत रहता है। उन्होंने कहा कि योग भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है और इंसान को खुद का बेहतर संस्करण बनने की प्रेरणा देता है। शाहिद ने बच्चों को सलाह दी कि जीवन में दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

कॉकटेल 2 की सफलता के बीच चर्चा में शाहिद

योग दिवस पर शाहिद कपूर की मौजूदगी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि हाल ही में उनकी फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है।

फैंस को पसंद आया फिटनेस अवतार

योग दिवस पर शाहिद का फिटनेस के प्रति समर्पण भी लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहिद कपूर बच्चों के साथ पूरे उत्साह से योग करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनके अनुशासन, फिटनेस और पॉजिटिव सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। योग दिवस के अवसर पर दिया गया उनका संदेश युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com