अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने सुनाया सालों पुराना मजेदार किस्सा, चार गिलास पानी वाली कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी मुस्कुरा उठे

Akshay Kumar KBC 18: अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि उनके घर पर बिग बी को देखकर हाउस हेल्पर इतना नर्वस हो गया कि पानी के चारों गिलास उनके कुर्ते पर गिरा दिए।

सोनाली झा

Akshay Kumar Amitabh Bachchan Funny Story: अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज और किस्सागोई के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता के कई पुराने किस्से ऐसे हैं, जिन्हें सुनकर आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा हाल ही में फिर चर्चा में आया, जब अक्षय कुमार ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हुई एक पुरानी घटना को याद किया। यह किस्सा उस समय का है, जब अमिताभ बच्चन एक बार अक्षय के लोखंडवाला स्थित घर पहुंचे थे।

अक्षय कुमार हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर अमिताभ बच्चन के सामने नजर आए। वह अपनी फिल्म ‘हैवान’ के को-स्टार सैफ अली खान के साथ शो में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान अक्षय को अपने पुराने घर की एक घटना याद आ गई। अक्षय ने बताया कि उस समय घर में काम करने वाला एक लड़का अमिताभ बच्चन को सामने देखकर इतना घबरा गया था कि पानी परोसते समय उससे बड़ी मजेदार गलती हो गई।

चारों गिलास अमिताभ के कुर्ते पर गिरा दिए

अक्षय ने बताया कि हाउस हेल्पर को अमिताभ के लिए पानी लेकर आना था। लेकिन महानायक को अपने सामने देखकर वह इतना नर्वस हो गया कि उसने पानी के चारों गिलास अमिताभ के कुर्ते पर गिरा दिए। अचानक हुई इस घटना से अमिताभ का कुर्ता पूरी तरह गीला हो गया। अक्षय ने बताया कि उस वक्त स्थिति संभालने के लिए उन्हें अपना कुर्ता अमिताभ को देना पड़ा।

किस्सा सुनकर मुस्कुराए अमिताभ बच्चन

अक्षय ने अपने खास मजाकिया अंदाज में कहा कि अमिताभ बच्चन उनसे काफी लंबे हैं, इसलिए उनका कुर्ता भी उनके लिए बिल्कुल अलग तरह से फिट हो रहा था। अक्षय के इस पुराने किस्से को सुनकर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर मौजूद लोग हंस पड़े। अमिताभ बच्चन भी पूरी कहानी सुनकर मुस्कुराते नजर आए। दोनों कलाकारों की यह बातचीत दर्शकों के लिए भी खास रही, क्योंकि इसमें दोनों के बीच की सहज बॉन्डिंग देखने को मिली।

कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं दोनों

अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम में पिता-पुत्र के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव, आंखें, खाकी, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और फैमिली: टाईज ऑफ ब्लड जैसी फिल्मों में भी दोनों कलाकारों ने साथ काम किया है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू