दिग्गज अभिनेता एन टी रामा राव ने भारतीय सिनेमा में कृष्ण के किरदार को एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने करीब 17 फिल्मों में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। 'माया बाजार', 'श्री कृष्ण तुलाभरणम', 'श्री कृष्ण विजयमु', 'श्री कृष्ण सत्य' और 'पांडव वनवासम' जैसी फिल्मों में उनका कृष्ण रूप काफी लोकप्रिय हुआ। दर्शकों के बीच कृष्ण के रूप में उनकी छवि लंबे समय तक याद की गई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)