अक्षय कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने जयपुर में शुरू की भूत बंगला के अगले शेड्यूल की शूटिंग

एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला की शूटिंग अब जयपुर में शुरू होने जा रही है। पिछले महीने मुंबई में शूटिंग शुरू करने के बाद, अब टीम पिंक सिटी में इस हॉरर-कॉमेडी की अगली कहानी को आगे बढ़ाएगी।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला की शूटिंग अब जयपुर में शुरू होने जा रही है। पिछले महीने मुंबई में शूटिंग शुरू करने के बाद, अब टीम पिंक सिटी में इस हॉरर-कॉमेडी की अगली कहानी को आगे बढ़ाएगी। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

अब फैंस इस जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। भूत बंगला एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो डर और हंसी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। फिल्म में भूतिया घर की कहानी को मजेदार ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। अक्षय कुमार, जो अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में अपने खास अंदाज का जादू बिखेरने वाले हैं।

प्रियदर्शन का निर्देशन इस फिल्म को एक नया और मजेदार टच देने वाला है। जयपुर शेड्यूल में शहर की फेमस लोकेशन्स पर कई आउटडोर शूट्स शामिल हैं, जो फिल्म को एक खूबसूरत सांस्कृतिक माहौल देंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। इसकी कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है। फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं। भूत बंगला 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z