अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अक्षरा सिंह विंध्यवासिनी माता के दरबार में हुईं भावुक, वीडियो शेयर कर दिखाई दर्शन की झलक

Akshara Singh Post: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचीं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

स्नेहा मौर्या

Akshara Singh At Vindhyavasini Mandir: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह अपने अभिनय और दमदार गानों के साथ-साथ अपनी सादगी और भक्ति भाव के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें जमकर प्यार दे रहे हैं।

शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा सिंह पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने बन्धेज प्रिंट की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें लाल, गुलाबी, नारंगी और हरे रंग की झलक देखने को मिलती है। साड़ी का सीधा पल्ला उन्होंने सिर पर ओढ़ रखा है, जो उनकी श्रद्धा और आस्था को साफ झलकाता है। माथे पर केसरिया चंदन का बड़ा तिलक और गले में हरे पत्तों की माला उनके रूप को और भी आध्यात्मिक बना रही है।

अक्षरा सिंह ने विंध्यवासिनी माता की उतारी आरती

वीडियो की शुरुआत में अक्षरा सिंह विंध्यवासिनी माता की आरती उतारती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह शांत मन से मंदिर के बाहर आती हैं और कार में बैठ जाती हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा कि "मां", जो उनकी भक्ति को बयां करने के लिए काफी था। अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर उनके चाहने वालों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। किसी ने लिखा कि “माता रानी आपकी हर मनोकामना पूरी करें।” तो वहीं एक फैन ने लिखा कि “आप बहुत सुंदर लग रही हो।” कई लोगों ने तो उनकी सादगी और आस्था को देखकर उन्हें ‘देवी’ तक कह दिया।

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले भी अक्षरा सिंह ने मंदिर से तस्वीरें साझा की थीं। उन फोटोज़ में वह मंदिर की लाइन में खड़ी दिखाई दी थीं और कैप्शन में लिखा था कि “माई तू सब जानेलू, हाथ थामे रखीह।” इस पोस्ट पर जहां ज्यादातर लोगों ने प्यार बरसाया, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें स्वार्थी तक कह दिया। इस पर अक्षरा ने भी बेबाकी से रिप्लाई करते हुए लिखा कि “हां, बहुत।”

बता दें कि मां विंध्यवासिनी का मंदिर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम में स्थित है। यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में से एक है और यहां नवरात्रि के दौरान लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान