कानूनी विवाद में पड़ सकती है अजय देवगन की दृश्यम 3 
मनोरंजन

अजय देवगन की दृश्यम 3 को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, जानें क्या है विवाद

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म Drishyam 3 शुरू होने के पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। मलयालम फिल्म मेकर जीतू जोसेफ हिंदी वर्जिन के फिल्म मेकर्स को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अनिल सिंह

StartFragment

Ajay Devgn Drishyam 3 Controversy: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को काफी पसंद किया गया। दृश्यम 2 रिलीज होने के कुछ समय बाद ही दृश्यम 3 का ऐलान कर दिया गया था। अब दृश्यम 3 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 शुरू होने के पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। मलयालम फिल्म मेकर जीतू जोसेफ ने हिंदी वर्जन में बन रही दृश्यम 3 के फिल्म मेकर्स को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम मूल रूप से मलयालम भाषा में इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी वर्जन है। मलयालम फिल्म में मोहनलाल इस फ्रेंचाइज में नजर आते हैं। कुछ समय पहले ही दृश्यम 3 का ऐलान हुआ था। खबर यह थी कि इस बार इसका हिंदी और मलयालम दोनों वर्जन एक साथ शूट किया जाएगा। हालांकि इससे पहले वाले मामले में दृश्यम और दृश्यम 2 की हिंदी वर्जन की शूटिंग मलयालम वर्जन के बाद हुई थी, हिंदी वर्जन की फिल्में भी बाद में रिलीज हुई हैं।

दृश्यम 3 हिंदी के मेकर्स को क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मलयालम न्यूज पोर्टल मातृभूमि को दिए गए इंटरव्यू में ओरिजिनल दृश्यम के लेखक और निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि दृश्यम 3 फिल्म की हिंदी वर्जन की शूटिंग जल्दी शुरू किए जाने का प्लान बनाया जा रहा है, जबकि अभी स्क्रिप्ट तैयार नहीं हुई है और फिल्म के निर्माण को लेकर फाइनल सहमति नहीं बनी है। इतना ही नहीं जीतू जोसेफ में यह भी कहा कि अगर हिंदी वर्जन की टीम आगे बढ़ने की कोशिश करती है तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अलग-अलग होगी दोनों दृश्यम 3 की कहानी

इससे पहले मलयालम में रिलीज हुई फिल्म को बाद में हिंदी में डब करके ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया गया था, लेकिन यह फिल्म हिंदी में नहीं बनी थी और जब इस पर अजय देवगन का हिंदी वर्जन लोगों ने देखा तो लोगों को यह काफी पसंद आया। मगर इस बार कहानी में ट्विस्ट है। मोहनलाल की दृश्यम 3 को पैन इंडिया फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। यह देशभर में हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। शायद यही कारण है कि अजय देवगन को लेकर फिल्म बना रही टीम ने इसके हिंदी वर्जन की जल्द शूटिंग शुरू करने की तैयारी की हो, कहा यह भी जा रहा है कि मलयालम और हिंदी वर्जन को अलग-अलग रखा जाएगा, हालांकि आगे जाकर दोनों टीम के बीच क्या फाइनल होता है? यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

EndFragment

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप