अजय देवगन और अमृता फडणवीस  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अजय देवगन ने अमृता फडणवीस संग जुहू बीच पर उठाया कचरा, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज से पहले दिखा अनोखा अंदाज

Ajay Devgn Cleaning Campaign: फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज से ठीक पहले एक्टर अजय देवगन ने अमृता फडणवीस के साथ मुंबई के जुहू बीच पर गणपति विसर्जन के बाद सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

यति सिंह

Ajay Devgn Amruta Fadnavis Juhu Beach Cleaning: अपनी फिल्म दृश्यम 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का एक नया और सामाजिक रूप सामने आया है। आने वाली 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही फिल्म की चर्चाओं के बीच एक्टर को मुंबई की सड़कों और समुद्र तट पर जनसेवा करते देखा गया। गणपति विसर्जन के बड़े उत्सव के समापन के बाद उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के एक बड़े अभियान में एक्टिव भूमिका निभाई।

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पहुंचे अजय देवगन

गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के विभिन्न समुद्र तटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु विसर्जन के लिए इकठ्ठा होते हैं। विसर्जन उत्सव समाप्त होने के बाद समुद्र तटों पर भारी मात्रा में प्लास्टिक, फूल-मालाएं और अन्य सामग्री जमा हो जाती है। इसी स्थिति को देखते हुए शहर में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में अजय देवगन भी बिना किसी लाव-लश्कर के जुहू बीच पर पहुंचे और खुद हाथों से कचरा समेटने लगे।

अमृता फडणवीस को साथ सफाई में बटाया हाथ

इस सोशल वर्क में उनका साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिया। दोनों ने मिलकर जुहू बीच के बड़े हिस्से को साफ किया और बिखरे हुए कचरे को उठाकर कचरापेटी में डाला। बीच पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का मैसेज दिया। इस पहल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस उनकी काफी सराहना कर रहे हैं।

फिल्म रिलीज से पहले दी अनूठी मिसाल

फिल्म प्रचार की भागदौड़ के बीच अजय देवगन का यह कदम लोगों के लिए प्रेरणादायी साबित हो रहा है। आमतौर पर स्टार्स फिल्मों की रिलीज से पहले केवल प्रमोशन इवेंट्स में बिजी दिखाई देते हैं, लेकिन अजय देवगन ने एक जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका मानना है कि त्योहारों की खुशी तभी पूरी होती है जब हम अपने आसपास के माहौल और कुदरती धरोहरों को साफ बनाए रखें।

2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी

सफाई अभियान में योगदान देने के बाद अब सभी की निगाहें उनकी आने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म पर टिकी हुई हैं। दृश्यम फ्रेंचाइजी के पिछले दोनों पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, जिसके बाद से ही तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही यह फिल्म सिनेमाघरों में नए रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे