धमाल 4 का मजेदार ट्रेलर रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी

Dhamaal 4 Trailer Release: धमाल 4 का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की गैंग इस बार खजाने की तलाश में निकली है। फिल्म 10 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोनाली झा

Ajay Devgn Film Dhamaal 4 Trailer Release: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए एक बार फिर हंसी का जबरदस्त डोज तैयार है। बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ अपनी चौथी किस्त ‘धमाल 4’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। मेकर्स ने इस बार ट्रेलर लॉन्च को भी खास अंदाज में पेश किया। इमैजिका की रोमांचक दुनिया में आयोजित इस इवेंट ने फिल्म के भव्य पैमाने और मनोरंजन से भरपूर माहौल की झलक दिखाई।

ट्रेलर की कहानी एक रहस्यमयी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है। धमाल गैंग को एक ऐसे खजाने की जानकारी मिलती है, जो उनकी जिंदगी बदल सकता है। हालांकि, इस खजाने तक पहुंचने का रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं है। सोने के पहाड़ तक पहुंचने की होड़ में सभी किरदार अजीबोगरीब परिस्थितियों, मजेदार हादसों और अनपेक्षित चुनौतियों में फंस जाते हैं। हर कोई खजाने तक सबसे पहले पहुंचना चाहता है, लेकिन इस सफर में जो अफरा-तफरी और हास्यास्पद घटनाएं होती हैं, वही फिल्म की असली जान बनती हैं।

दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार स्टार कास्ट है। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा एक बार फिर अपने चिर-परिचित कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर में सभी कलाकारों की शानदार कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है, जो फिल्म को और भी मनोरंजक बनाती है।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘धमाल 4’ का निर्देशन निर्देशक इंद्र कुमार ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भी फ्रेंचाइजी की कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर किया है। टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM

Sainik School Recruitment 2026: लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 71,400 तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा