एयरपोर्ट पर अचानक उछल पड़ी आराध्या बच्चन 
मनोरंजन

बेटी के प्रैंक से डर गई मां, आराध्या से ऐश्वर्या राय ने पूछा किसी ने धक्का दिया क्या

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आराध्या उछल कूद करते हुए नजर आ रही हैं। बेटी की मस्ती देख मां ऐश्वर्या राय डर गई हैं। उन्होंने आराध्या से पूछा कि क्या तुम्हें किसी ने धक्का दिया।

अनिल सिंह

मुंबई: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद की खबरों को लेकर दोनों बीते दिनों सुर्खियों में थे। लेकिन ऐश्वर्या राय अब भी बेटी आराध्या के साथ अपने वेकेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए वह बेटी आराध्या के साथ बाहर गई थी, वापसी के दौरान दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए इस दौरान कैमरे के सामने आराध्या अचानक से उछलते हुए नजर आई, जिसको देखकर ऐश्वर्या राय हैरान रह गई और आराध्या से पूछने लगी कि क्या उन्हें किसी ने धक्का दिया? सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।

इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐश्वर्या राय और आराध्या का यह वीडियो पब्लिश किया गया है। जिसमें ऐश्वर्या राय आराध्या से ये पूछते हुए नजर आ रही हैं कि क्या उन्हें किसी ने धक्का दिया। आपको बता दें कि वह नए साल का जश्न मना कर वापस लौट रही है और मुंबई एयरपोर्ट से बाहर जाते समय ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन दिखाई दिए हैं। इसी दौरान आराध्या अचानक से उछल पड़ी जिसे देखकर ऐश्वर्या राय हैरान रह गई हैं। आप भी देख सकते हैं इस वीडियो में आराध्या बच्चन की हरकत, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर अब इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आराध्या बच्चन बड़ी जरूर हो गई है लेकिन वह बच्चों की तरह हरकतें करती हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है की बेटी के प्रैंक से मां डर गई है। अब आराध्या बच्चन ने एयरपोर्ट पर यह उछल कूद क्यों मचाई थी इसके बारे में सोशल मीडिया पर लोग बहस कर रहे हैं। आराध्या जब उछली उस वक्त वहां और कोई भी मौजूद नहीं था ऐसे में किसी के धक्का देने का सवाल ही नहीं उठाता, हो सकता है आराध्या ने प्रैंक करके मम्मी को डराने का मन बनाया होगा।

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट