ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जिस फिल्म से करिश्मा कपूर बनीं स्टार, उसमें पहले ऐश्वर्या राय को मिला था रोल, मिस वर्ल्ड के लिए कर दिया इनकार

Aishwarya Rai Film: साल 1996 की फिल्म राजा हिंदुस्तानी का ऑफर पहले ऐश्वर्या राय को मिला था। लेकिन मिस इंडिया में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया और यह फिल्म छोड़ दी।

सोनाली झा

Aishwarya Rai And Karisma Kapoor: ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर अपने दौर की मशहूर और सफल अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। दोनों ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब एक ऐसी फिल्म का ऑफर ऐश्वर्या राय के पास पहुंचा था, जिसने बाद में करिश्मा कपूर के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। यह फिल्म थी राजा हिंदुस्तानी। ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म 'इरुवर' से की थी।

ऐश्वर्या राय ने 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, फिल्मों में आने से पहले ही उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे थे। इनमें से एक ऑफर 'राजा हिंदुस्तानी' का भी था। ऐश्वर्या ने एक पुराने इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्हें ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने से पहले ही चार फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे। लेकिन उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाने के लिए मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला किया। इसी वजह से वह 'राजा हिंदुस्तानी' का हिस्सा नहीं बन सकीं।

करिश्मा कपूर के करियर में आया बड़ा टर्निंग पॉइंट

ऐश्वर्या के इनकार के बाद 'राजा हिंदुस्तानी' में मुख्य भूमिका करिश्मा कपूर को मिली। साल 1996 में रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था, जबकि आमिर खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म की जबरदस्त सफलता ने करिश्मा कपूर को रातों-रात बड़ी स्टार बना दिया। उनके अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। फिल्म के लिए करिश्मा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था।

गानों ने भी मचाया था धमाल

'राजा हिंदुस्तानी' की सफलता में इसके संगीत का भी बड़ा योगदान रहा। नदीम-श्रवण के संगीत से सजे इस फिल्म के 'परदेसी परदेसी', 'पूछो जरा पूछो', 'कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया' और 'आए हो मेरी जिंदगी में' जैसे गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। इसके अलावा आमिर खान और करिश्मा कपूर का किसिंग सीन भी उस दौर में खूब चर्चा में रहा था। इस तरह 'राजा हिंदुस्तानी' करिश्मा कपूर के करियर की सबसे अहम फिल्मों में शामिल हो गई।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें