Munna Bhaiya Love Story: दिव्येंदु शर्मा ने 7 साल बाद किया था आकांक्षा को प्रपोज, कॉलेज की दोस्ती बनी प्यार

Divyendu Sharma Love Story: मिर्जापुर द मूवी के मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की पत्नी आकांक्षा दहिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। आकांक्षा ज्वेलरी डिजाइनर हैं और एक्टिंग से उनका कोई नाता नहीं है।
Divyendu Sharma And Akanksha Dahiya
दिव्येंदु शर्मा और आकांक्षा दहिया(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Divyendu Sharma Akanksha Dahiya: 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज के साथ ही एक बार फिर दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया चर्चा में हैं। 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां दिव्येंदु अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर फैंस की दिलचस्पी का विषय रहती है। दिव्येंदु सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

दिव्येंदु शर्मा की पत्नी का नाम आकांक्षा दहिया है। वह ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं और एक्टिंग से दूर रहती हैं। आकांक्षा बतौर ज्वेलरी डिजाइनर काम करती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को निजी रखना पसंद करती हैं और फिल्मों या टीवी की दुनिया से उनका कोई सीधा जुड़ाव नहीं है। हालांकि, जब भी वह दिव्येंदु के साथ किसी तस्वीर में नजर आती हैं, अपनी खूबसूरती और स्टाइल की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।

कॉलेज में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

दिव्येंदु और आकांक्षा की लव स्टोरी काफी पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में हुई थी। दिव्येंदु उस समय पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि आकांक्षा भी इसी कॉलेज की छात्रा थीं। कॉलेज के दिनों में दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

प्रपोज करने में लगे थे 7 साल

दिव्येंदु शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें आकांक्षा को प्रपोज करने में करीब सात साल लग गए। उन्होंने बताया था कि उनमें इतना आत्मविश्वास नहीं था कि वह आकांक्षा के सामने खुलकर अपने दिल की बात कह सकें। साल 2011 में दिव्येंदु की डेब्यू फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ रिलीज हुई। इसी दौरान उन्होंने आकांक्षा को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली।

Divyendu Sharma And Akanksha Dahiya
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर की पति के साथ अनसीन तस्वीर, पुरानी यादों में खोए फैंस

मिर्जापुर के बाद इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्येंदु शर्मा ने 'मिर्जापुर' में मुन्ना भैया के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। अब वह 'मिर्जापुर द मूवी' में भी इसी चर्चित किरदार में नजर आ रहे हैं। इस साल वह 'ग्लोरी' वेब सीरीज में पुलकित सम्राट के साथ दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह 'वेटिंग है' वेब सीरीज और 'इंडिया डायल 100' फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, इन दोनों प्रोजेक्ट्स की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com