टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में

Tiger Shroff Attack: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की आंच इंदौर तक, क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नाम के युवक को लिया हिरासत में। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच।
investigation into the alleged attack conspiracy against Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े(सोर्स- नवभारत डिजाइन इमेज)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में इंदौर से प्रांजल नाम का युवक हिरासत में।

  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से की कार्रवाई।

  • शूटरों को लॉजिस्टिक और अन्य मदद देने का आरोप, हथियारों की सप्लाई की भी जांच।

  • प्रांजल के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के संपर्कों की पड़ताल जारी।

  • हमले की साजिश और इंदौर से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रहीं जांच एजेंसियां।

Tiger Shroff Attack Conspiracy Linked To Indore: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले के तार अब इंदौर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के सहयोग से प्रांजल नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर शूटरों को लॉजिस्टिक और अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई थी। हथियारों की सप्लाई और हमले की प्लानिंग में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियों को प्रांजल की भूमिका को लेकर अहम इनपुट मिले थे। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से इंदौर में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि हमले की साजिश, हथियारों की व्यवस्था और अन्य आरोपियों से उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि, युवक की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच

जांच में युवक के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की मदद करने की बात सामने आने की जानकारी मिली है। आरोप है कि उसने शूटरों को लॉजिस्टिक सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराने में भूमिका निभाई। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले की योजना किस स्तर पर तैयार की गई और इसमें इंदौर से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं।

investigation into the alleged attack conspiracy against Tiger Shroff
खत्म हुई दूरी...! इंदौर में एक मंच पर घंटों तक साथ दिखे CM मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में पहले भी सामने आ चुका है गैंग का नाम

इंदौर शहर में इससे पहले भी अलग-अलग आपराधिक मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आता रहा है। व्यापारियों को धमकाने जैसे मामलों में भी गैंग से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच होती रही है। ऐसे में मुंबई में हुए हमले के मामले में इंदौर से युवक को हिरासत में लिया जाना जांच एजेंसियों के लिए अहम माना जा रहा है।

बता दें कि प्रांजल को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया है। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला प्रांजल पांच दिन पहले ही अपने भाई से मिलने इंदौर आया था, जहां उसका भाई इलाज करा रहा था। मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना होगी। मामले में हथियारों की सप्लाई और साजिश के एंगल से पूछताछ की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com