अहान पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘सैयारा’ फेम अहान पांडे ने बच्चों संग बिताया खुशनुमा दिन, कहा- सपने देखना कभी मत छोड़ो...

Ahaan Panday News: हाल ही में सैयारा फेम एक्टर अहान पांडे मुंबई के सीताराम मिल कंपाउंड स्थित एक स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ दिन बिताया। जिसकी तस्वीरें सामने आई है।

स्नेहा मौर्या

Ahaan Panday School Visit: बॉलीवुड के उभरते सितारे अहान पांडे इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अहान के शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब एक्टर ने अपने फैन्स को एक और वजह दी है, जिससे लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

हाल ही में अहान पांडे मुंबई के सीताराम मिल कंपाउंड स्थित एक स्कूल में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ दिन बिताया। यह मुलाकात किसी इवेंट से कम नहीं थी, क्योंकि यहां अहान ने न सिर्फ बच्चों से मुलाकात की, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी दी।

अहान पांडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में अहान बच्चों के साथ खुलकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह जमीन पर बच्चों के साथ बैठे हैं और अपने हाथों से दिल का आकार बनाते हुए उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में वह बच्चों से कहते दिखे, “सपने देखना मत छोड़ो, अगर ठान लो तो सब मुमकिन है।”

बच्चों से बातचीत के दौरान अहान ने उन्हें बताया कि कैसे मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कई बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए और साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। फैंस भी इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मेरे सैयारा स्टार, मुझे तुम पर गर्व है।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “अहान बच्चों के लिए असली हीरो हैं।”

एक्टर की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अहान पांडे जल्द ही अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगे। पहली बार दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह है। गौर करने वाली बात ये है कि अहान की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 569.75 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी, जबकि फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ बताया गया था। इसके अलावा, अहान इससे पहले ‘फ्रीकी अली’, ‘रॉक ऑन 2’ और ‘द रेलवे मैन’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन