सैयारा फिल्म का बजट और एडवांस बुकिंग कलेक्शन, कितना होगा पहले दिन का कारोबार  
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी अहान पांडे की दहाड़, सैयारा पहले दिन करेगी कितना कारोबार

अहान पांडे सैयारा फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है। टिकटों की एडवांस बुकिंग में इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी।

अनिल सिंह

Saiyaara Budget And Collection: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग के पहले दिन फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है। खबर के मुताबिक फिल्म की 25,340 टिकट्स बिक चुकी है, उस हिसाब से एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 77.87 लाख रुपए का हो गया है, इसमें अगर ब्लॉक सीटों को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 2.12 करोड़ का हो गया है और अभी 16 और 17 तारीख की एडवांस बुकिंग का पूरा दिन बचा हुआ है, तो 2 दिन में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। मतलब साफ है कि ओपनिंग डे पर इसे बंपर ओपनिंग मिलने वाली है।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा मोहित सूरी ने बनाई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दो नए कलाकारों से सजी फिल्म सैयारा को बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल किया गया है जो नए कलाकार होने के बावजूद ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा रखती है।

ओपनिंग डे पर फिल्म से 4 से 5 करोड़ के कारोबार का अनुमान

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस बुकिंग के डे वन कलेक्शन के आधार पर फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करीब 2.12 करोड़ का कारोबार कर लिया है और एडवांस बुकिंग के लिए 2 दिन का वक्त बचा हुआ है, तो यह आंकड़ा तीन से चार करोड़ तक पहुंच सकता है। जो दो नए लोगों की फिल्म के लिहाज से बेहतर ओपनिंग कही जा सकती है।

सैयारा साबित होगी अहान पांडे की सफल फिल्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सैयारा का बजट 60 करोड़ का है और इसके ओपनिंग डे प्रेडिक्शन की अगर बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म 4 से 5 करोड़ का कारोबार कर सकती है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है, जो 60 करोड़ के बजट के हिसाब से एक अच्छी ओपनिंग मानी जाएगी। शनिवार और रविवार को फिल्म के कारोबार में उछाल देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शुरुआती 3 दिन में अगर फिल्म कमाई का 25 फ़ीसदी वसूल कर लेती है, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप