नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंची फिल्म ‘इक्कीस’ की टीम 
मनोरंजन

नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंची फिल्म ‘इक्कीस’ की टीम, वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Agastya Nanda Ikkis Film: इक्कीस की कास्ट ने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

सोनाली झा

National War Memorial Ikkis Team: अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रमोशन के तहत इसकी कास्ट और क्रू हाल ही में नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंची, जहां उन्होंने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर मेकर्स लगातार दर्शकों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इसी कड़ी में यह भावुक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैडॉक फिल्म्स ने इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अभिनेता अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत को नेशनल वॉर मेमोरियल में भारतीय सैनिकों को सम्मान देते हुए देखा जा सकता है। टीम को वहां मौजूद एक अधिकारी ने स्मारक का दौरा कराया और शहीदों की वीरता से जुड़े किस्से साझा किए। इस दौरान कलाकारों ने ध्यानपूर्वक हर बात सुनी और गहरी भावनाओं के साथ देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया।

सिमर भाटिया ने कही ये बात

इस मौके पर सिमर भाटिया ने कहा कि नमस्ते, हम नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली में हैं। यहां आकर जो महसूस हो रहा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह जगह हमें हमारे असली नायकों की याद दिलाती है। वहीं जयदीप अहलावत ने फिल्म और इसके विषय को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की शहादत पर आधारित है। इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती थी, जहां हम अपने शहीदों को श्रद्धांजलि दें। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया और उनका यह साहस कभी भुलाया नहीं जा सकता।

लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

जयदीप ने आगे कहा कि ‘इक्कीस’ के जरिए पूरी टीम ने अरुण खेत्रपाल के बलिदान को नमन करने की एक ईमानदार कोशिश की है। उन्होंने बताया कि फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि उन मूल्यों को दर्शाती है, जिन पर भारतीय सेना और हमारे जवान खड़े हैं। फिल्म ‘इक्कीस’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्वितीय साहस दिखाने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं।

कब रिलीज होगी इक्कीस

‘इक्कीस’ का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करेगी। ‘इक्कीस’ इस क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर