मनोरंजन

सृष्टि रोडे के धोखे के बाद 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर मनीष नागदेव ने की शादी, काम्या पंजाबी-दिव्यांका त्रिपाठी भी आईं नजर

उज्वला धारपवार

मुंबई: 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'पवित्र रिश्ता' टीवी शो से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले अभिनेता मनीष नागदेव (Manish Nagdev) ने धूमधाम अपने गर्लफ्रेंड से शादी की। इनकी इस ग्रैंड वेडिंग में परिवार और दोस्तों के अलावा टीवी सेलेब्स भी शामिल होते दिखाई दिए। इनमें  काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi), दिव्यांका त्रिपाठी  और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) जैसे नाम शामिल है। मनीष नागदेव की शादी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

आपको बता दें, अभिनेता ने अपनी शादी की खबर से सभी को चौंका दिया। काम्या पंजाबी और दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग फोटोज और वीडियो पोस्ट करने के बाद इसकी जानकरी फैंस को मिली। 

शादी में मनीष जहां वेलवेट रॉयल ब्लू सूट में हैंडसम नजर आए वहीं दुल्हन मलिका जुनेजा हल्के बैंगनी रंग के लहंगे में खूबसूरत दिखाई दी। शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए काम्या ने कैप्शन दिया, 'एक शाम हम जीवन के लिए संजोएंगे, मात्र दोस्त खुश रह हमेशा, एक पल था जब मैं बहुत भावुक हो गई, ये खुशी के आंसू थे... सारी दुआ और खुशीयां तेरे लिए मेरे यार @manishnaggdev, @malikajuneja05 परिवार में आपका स्वागत है।'

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z