Photo - officialjiocinema/Instagram  
मनोरंजन

अभिषेक मल्हान हॉस्पिटल में हुए एडमिट, क्या 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाएगा 'फुकरा इंसान'?

संदीप पांडे

मुंबई : 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) के फैंस के लिए एक उदास कर देने वाली खबर सामने आ रही है। रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले जहां आज यानी 14 अगस्त को रात 9 बजे होने वाला है। वहीं शो के टॉप 5 कंटेस्टेंटस में से एक ‘फुकरा इंसान’ (Fukra Insaan) यानी की अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

ये खबर खुद अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिए दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी बताया है कि अभिषेक मल्हान शो के फिनाले नाईट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बस अभी पता चला कि अभिषेक की तबियत बिगड़ गई है और शायद वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इसलिए वो आज रात आप सभी के लिए फिनाले में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर एंटरटेनमेंट किया है। आइए उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।”

अभिषेक की बहन प्रेरणा का ये ट्वीट सामने आते ही बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ट्वीट के सामने आते ही अभिषेक मल्हान के फैंस काफी उदास हो गए हैं और वो अभिषेक के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बात करें 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले की तो इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि 'बिग बॉस' का फिनाले रविवार के बजाय सोमवार को होगा।

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, एल्विश यादव, पूजा भट्ट और बेबिका धर्वे हैं। वहीं बिग बॉस हाउस से अब तक पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी, आलिया, अकांक्षा पुरी, साइरस ब्रोचा, जिया शंकर, फलक नाज, अविनाश सचदेव और जद हदीद बाहर हो चुके हैं। वहीं जिस बात पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वो ये हैं कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर कौन होगा। कौन इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर ले जाएगा।  

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत