आदित्य धर और यामी गौतम (सौ. Instagram @yamigautam)
मनोरंजन

Aditya Dhar ने खोला सफलता का राज, बोले- पत्नी यामी गौतम के जिंदगी में आने से बदला मेरा भाग्य

Aditya Dhar Yami Gautam: धुरंधर की सफलता के बीच आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम को अपना लकी चार्म बताया है। वहीं, यामी ने निर्देशक की ईमानदारी, मेहनत और काम के प्रति जुनून की जमकर तारीफ की।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • आदित्य धर ने यामी गौतम को बताया अपना लकी चार्म

  • बोले- यामी के जिंदगी में आने के बाद बदली किस्मत

  • यामी ने खोले आदित्य के मेहनत के राज, बिना सोए 70 घंटे करते थे काम

Aditya Dhar Yami Gautam Lucky Charm: साल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म की हुई है, तो वो है धुरंधर द रिवेंज। आदित्य धर की धुरंधर सीरीज के दोनों पार्ट्स ने लगभग 3000 करोड़ की कमाई हासिल की थी।

धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के बाद से लोग आदित्य धर की पीक डिटेलिंग के भी फैन बन गए थे। हालांकि आदित्य धर अपनी इस सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी पत्नी यामी गौतम को देते हैं। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने इसको लेकर बड़ी बात कही है और अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की है।

यामी गौतम को बताया लकी चार्म

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान यामी गौतम और आदित्य धर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ अहम राज खोले हैं। आदित्य धर ने धुरंधर की सक्सेस को लेकर कहा कि मुझे रातोंरात मिली शोहरत तक पहुंचने में 20 साल लग गए। ये सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और बहुत रोमांचक भी। मैं खुद को लकी मानता हूं कि मेरी शादी ऐसी इंसान से हुई है, जो मेरी नजर में सबसे खूबसूरत लोगों में से एक हैं। आदित्य धर आगे कहते है कि जिस दिन से यामी मेरी जिंदगी में आयी, उसी दिन से मेरी किस्मत का पन्ना पलटा। साथ ही मुझे ऐसा लगता है कि उनके लक के कारण ही मैं दुनिया को भारत की कहानी दिखा पा रहा हूं।

यामी ने बांधे पति की तारीफों के पुल

आदित्य धर की तारीफ के बाद यामी गौतम ने भी अपने मन की बात कही। जब यामी से सवाल किया गया कि एक फिल्ममेकर और इंसान के तौर पर आदित्य को दूसरों से अलग क्या बनाता है? तो इसके जवाब में यामी गौतम ने कहा कि आदित्य धर में ईमानदारी, अच्छे संस्कार, जुनून और मेहनत जैसी खूबियों का गजब मेलजोल है। आगे यामी गौतम ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई बार लोगों को ऐसे एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ता है, जो उन्हें कड़वा और नेगेटिव बना देते हैं। हालांकि आदित्य धर ने अपने साथ हुई तमाम चीजों के बाद भी अपनी अच्छाई और विनम्रता को बनाए रखा है।

बिना सोए 70 घंटे तक काम करते थे आदित्य

यामी गौतम ने आदित्य धर के काम करने के तरीके का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आदित्य धर कई बार बिना सोए करीब 70 घंटे तक फिल्म के सेट पर काम करते थे। उनके पास हमेशा अपने प्रोजेक्ट को लेकर एक साफ विजन होता था और उसे बेहतर बनाने के लिए वह पूरी मेहनत करते थे। यामी गौतम ने कहा कि बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने के लिए हिम्मत चाहिए। आदित्य में अपने विजन पर भरोसा करने और उसे हकीकत में बदलने की पूरी क्षमता है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा