

Jailer 2 And Nayi Naveli 2 Box Office Collection: अक्टूबर महीने के इस शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्मों की धमाकेदार एंट्री हुई है। जिसमें आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म तू है मेरी किरण तक शामिल हैं।
हालांकि पिछल हफ्ते रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिलीज के 9 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रही है। जबकि यामी गौतम की फिल्म नई नवेली बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं कर पायी है।
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के 9वें दिन 10,484 शोज़ के माध्यम से लगभग 14.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई हासिल की है। जबकि फिल्म के तमिल वर्जन ने रिलीज के 9वें दिन 4,885 शोज़ के चलते 9.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 9वें दिन 1,787 शोज़ के माध्यम से 3.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। जेलर 2 के हिंदी वर्जन की बात की जाए, तो 9वें दिन 3,624 शोज़ के साथ इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अगर टोटल ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाएं, तो फिल्म ने भारत में 408.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है। साथ ही इस फिल्म ने अब तक 348.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है।
ओवरसीज कलेक्शन की बात करें, तो जेलर 2 ने 9वें दिन 5.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 219.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। जेलर 2 ने पूरी दुनिया में 628.05 करोड़ रुपये का टोटल ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है।
यामी गौतम की फिल्म नई नवेली ने रिलीज के 9वें दिन पर 532 शोज़ के माध्यम से सिर्फ 0.22 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है। जिसके चलते नई नवेली फिल्म का अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन
27.29 करोड़ रुपये ही रह गया है और फिल्म ने अब तक 22.97 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है।
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के 8 दिनों में दुनियाभर में 606.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस सफलता के साथ फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। थलापति विजय की फिल्म लियो ने दुनियाभर में लगभग 605.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। खबरों के अनुसार जेलर 2 ने 606.05 करोड़ कमाकर इस आंकड़े को पार कर लिया।