अदिति राव हैदरी ने Cannes 2025 में बिखेरा जलवा 
मनोरंजन

अदिति राव हैदरी ने Cannes 2025 में बिखेरा जलवा, खास अंदाज में कहा शुक्रिया

अदिति राव हैदरी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वह गोल्डन, सिल्वर और ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अदिति राव हैदरी एक बार फिर अपने क्लासिक अंदाज और अनोखे स्टाइल के कारण सुर्खियों में हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवक 2025 के रेड कार्पेट पर अदिति ने अपने लुक से न केवल फैशन लवर्स को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि एक खूबसूरत संदेश के जरिए सभी को धन्यवाद भी दिया।

अदिति ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह गोल्डन, सिल्वर और ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस की खास बात इसकी चमक और क्लासिक सिलुएट है, जिसे अदिति ने बेहद एलिगेंस के साथ कैरी किया। अपने लुक को मिनिमल रखते हुए उन्होंने सिर्फ इयररिंग्स और एक रिंग पहनी है। साथ ही, उनका सुपर-स्ट्रेट बन हेयरस्टाइल और सटल मेकअप इस लुक को और भी आकर्षक बना रहा है।

अदिति ने इस पोस्ट के साथ एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि मैं अपनी पसंदीदा टी-शर्ट फिर से पहनती हूं, मैं एक साड़ी फिर से पहनती हूं जो मुझे विरासत में मिली है... इसलिए मैंने कॉउचर और अपने पसंदीदा आभूषणों को फिर से पहनने का फैसला किया। वोग ब्यूटी और वेलनेस सम्मान के लिए मेरे पुरस्कार के लिए धन्यवाद। भारत को दुनिया में ले जाने वाले अग्रदूतों में से एक होने के लिए धन्यवाद बिभु।

अदिति ने इंद्रिया ज्वेलरी ब्रांड का भी आभार जताया, जिनके आभूषणों ने उनके लुक को शाही स्पर्श दिया। फैंस और फॉलोअर्स ने अदिति की इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया। किसी ने उन्हें बॉलीवुड की राजकुमारी कहा, तो किसी ने तेजस्वी और मनमोहक सुंदरता का प्रतीक बताया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिति को हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया, जहां उन्होंने बिब्बोजान का किरदार निभाया था। यह किरदार और अदिति का प्रदर्शन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस सीरीज का दूसरा भाग भी जल्द आने वाला है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें