अदिति राव हैदरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

21 की उम्र में बनी दुल्हन, कुछ सालों में टूटा गया रिश्ता...ऐसी रही अदिति राव हैदरी की प्रेम कहानी

Aditi Rao Hydari Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और असल जिंदगी की प्रिंसेस अदिति राव हैदरी 28 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर चलिए आपको उनके जीवन से जुड़े किस्से बताते हैं..

स्नेहा मौर्या

Aditi Rao Hydari Real Life Story: हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और ग्रेसफुल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का नाम उन हसीनाओं में शुमार है जिन्होंने अपनी एक्टिंग और एलीगेंस से खास पहचान बनाई है। रियल लाइफ में भी अदिति किसी राजकुमारी से कम नहीं हैं, क्योंकि उनका जन्म हैदराबाद के शाही परिवार में हुआ था। अदिति 28 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं, और इस मौके पर उनके जीवन की दिलचस्प बातें फिर से चर्चा में हैं।

दरअसल, अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था। उनके परदादा अकबर हैदरी हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री रह चुके थे, जबकि उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के पूर्व राज्यपाल थे। उनके पिता एहसान हैदरी और मां विद्या राव हैं, जो खुद एक मशहूर ठुमरी और दादरा गायिका हैं। यही वजह है कि अदिति के व्यक्तित्व में कला और शालीनता दोनों का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

 21 साल की उम्र में अदिति की हुई थी पहली शादी

कम ही लोग जानते हैं कि अदिति की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से विवाह किया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया। अदिति ने फिर खुद को पूरी तरह एक्टिंग में झोंक दिया और बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया।

हाल ही में अदिति राव हैदरी ने साउथ सुपरस्टार सिद्धार्थ से शादी की है। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है। शादी के बाद अदिति सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को दीवाना बना रही हैं।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई थीं एक्ट्रेस

करियर की बात करें तो अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म ‘प्रजापति’ से डेब्यू किया था। हिंदी फिल्मों में उन्होंने ‘दिल्ली 6’ से एंट्री की और फिर ‘मर्डर 3’, ‘रॉकस्टार’, ‘फितूर’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। हाल ही में वे संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आईं, जिसमें उनके ग्रेस और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रियल लाइफ प्रिंसेस अदिति राव हैदरी आज अपने टैलेंट और सादगी से बॉलीवुड की सबसे एलीगेंट एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें