आदर्श गौरव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Alien: Earth’ Season 2 के लिए तैयार आदर्श गौरव, हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द होगी शुरू

Alien: Earth’ Season 2 Shooting Update: अभिनेता आदर्श गौरव ने चर्चित सीरीज ‘एलियन: अर्थ’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 2 की शूटिंग जून में शुरू होने वाली है।

यति सिंह

Alien: Earth’ Season 2 Shooting Update: अभिनेता आदर्श गौरव एक बार फिर इंटरनेशनल साइंस-फिक्शन सीरीज ‘एलियन: अर्थ’ के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। सीरीज के नए सीजन की शूटिंग जून महीने में शुरू होने जा रही है। एक्टर आदर्श ने इस खबर को बताते हुए कहा कि वह जल्द ही इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल के लिए रवाना होंगे और उसके बाद सीजन 2 की शूटिंग शुरू होगी।

बता दें कि आदर्श गौरव इस सीरीज में ‘स्लाइटली’ नाम के रोल को दोबारा करते हुए नजर आएंगे। आदर्श ने कहा कि 'यह किरदार उनके लिए बेहद खास है। शूटिंग खत्म होने के बाद भी यह किरदार लंबे समय तक उनके साथ बना रहा, क्योंकि इसमें कई भावनात्मक परतें हैं और इसका व्यवहार काफी अप्रत्याशित है। अभिनेता का कहना है कि इस किरदार को फिर से निभाने का मौका मिलना उनके लिए उत्साह और संतोष दोनों की बात है।'

एलियन: अर्थ’सीजन 2  की कहानी होगी सबसे अलग

आदर्श ने आगे बताया कि सीरीज के निर्माता नूह हॉली और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रिडले स्कॉट ने एक बेहद दिलचस्प और विशाल, हैरत में डालने वाली दुनिया तैयार की है। ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।' आदर्श ने कहा कि दूसरे सीजन में कहानी पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर दिखाई जाएगी और दर्शकों को कई नए अनुभव देखने को मिलेंगे।

शानदार स्टारकास्ट के साथ होगी रिलीज

आदर्श गौरव ने इस प्रोजेक्ट को लेकर आगे कहा कि 'इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसकी शानदार स्टारकास्ट है। उनके अनुसार, पीटर डिंकलेज, टिमोथी ओलिफेंट और अन्य एक्टर्स के साथ काम करना एक प्रेरणादायक अनुभव है। ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों के बीच काम करने से हर दिन कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।'

एलियन: अर्थ’सीजन 2 में आदर्श गौरव के साथ सिडनी चैंडलर, एलेक्स लॉथर, एस्सी डेविस, सैमुअल ब्लेंकिन, बाबू सीसे, टिमोथी ओलिफेंट और पीटर डिंकलेज जैसे कई कलाकार भी नजर आएंगे। दर्शकों को इस नई कास्ट के साथ एक रोमांचक और दमदार कहानी देखने को मिलेगी।

बता दें आदर्श गौरव की हाल ही में फिल्म 'तू या मैं' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले इस फिल्म को  रिलीज किया गया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई थी,  जहां फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की थी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस