अदा शर्मा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अदा शर्मा ने मनाया खास ओणम, रिश्तेदारों संग रंगोली और लजीज व्यंजनों का उठाया आनंद

Adah Sharma Latest Post: ‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने खूब धूमधाम से ओणम का त्योहार मनाया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि पहली बार रंगोली और पकवानों का आनंद लिया।

स्नेहा मौर्या

Adah Sharma Celebrate Onam: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा हाल ही में अपने गृहराज्य केरल पहुंची हैं। जहां उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ ओणम त्योहार का जश्न मनाया। ‘द केरला स्टोरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से चर्चाओं में रही अदा को इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। ऐसे में उनका इस साल का ओणम बेहद खास रहा।

अदा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर और बातचीत में बताया कि उन्होंने चार दिन की इस यात्रा के दौरान हर दिन अपनी किसी मौसी के घर रुककर त्योहार का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा, “मेरे रिश्तेदार पूरे केरल में हैं। तिरुवनंतपुरम, मुवत्तुपुझा और त्रिशूर में मेरी मौसियां रहती हैं। जब भी मैं उनसे मिलने जाती हूं, वे मुझे बहुत प्यार और लाड़-प्यार करती हैं।”

अदा शर्मा ने रंगोली और पकवानों उठाया आनंद

अदा ने आगे बताया कि इस बार उन्होंने पहली बार रंगोली बनाने की कोशिश की। हालांकि वह खुद मानती हैं कि अभी इसमें उन्हें और सीखने की जरूरत है, लेकिन उनके परिवार ने उनकी तारीफ करते हुए इसे कला बताया। इसके अलावा उन्होंने घर के बने पारंपरिक पकवानों का भी स्वाद लिया। अदा ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने ओलान, अवियल और सांभर जैसे व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब भी वह ओणम मनाने केरल जाती हैं तो घर के बाहर बहुत कम निकलती हैं। वह रिश्तेदारों संग बातें करने और घर का माहौल एंजॉय करने में ही ज्यादा वक्त बिताती हैं। इस बार उन्होंने अपने परिवार को एआई तकनीक से फोटो का रंग बदलना भी सिखाया।

एक्ट्रेस ने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर की खुलकर बात

अपनी फिल्मों को लेकर अदा ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें इतने शानदार किरदार निभाने और प्रतिभाशाली फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘द केरल स्टोरी’ जैसी रियल कहानियां हों या ‘रीता सान्याल’ जैसे काल्पनिक किरदार, मैं हमेशा उन्हें असलियत के करीब लाने की कोशिश करती हूं।”

वर्क फ्रंट पर अदा शर्मा जल्द ही दो हॉरर हिंदी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें से एक में वह एक सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी, जबकि दूसरी एक दक्षिण भारतीय फिल्म है, जिसमें वह देवी का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके अलावा, वह अपनी सुपरहिट सीरीज ‘रीता सान्याल’ सीजन 2 में भी मुख्य भूमिका में लौटेंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत