अभिषेक बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अभिषेक बच्चन पर लगा अवॉर्ड खरीदने का आरोप, भड़के एक्टर; बोले- मैं गलत साबित करके दिखाऊंगा

Abhishek Bachchan Controversy: अभिषेक बच्चन पर फिल्मफेयर अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगा है। जिसके बाद अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि मैं साबित करके दिखाऊंगा।

स्नेहा मौर्या

Abhishek Bachchan Replys To Award Allegations: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अभिनेता ने हाल ही में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में बेस्ट एक्टर का खिताब जीता। उन्हें यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए मिला था। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर इस सम्मान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने अभिषेक बच्चन पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह अवॉर्ड “खरीदा” है। यूजर ने लिखा, “भले ही वो एक अच्छे इंसान हों, लेकिन पेशेवर तौर पर वे इस बात की मिसाल हैं कि कैसे पैसे और पीआर के दम पर अवॉर्ड्स जीते जा सकते हैं, भले ही करियर में कोई सोलो ब्लॉकबस्टर न हो।”

अभिषेक बच्चन को यूजर्स ने किया ट्रोल

यूजर ने आगे कहा कि “‘आई वॉन्ट टू टॉक’ को कुछ गिने-चुने रिव्यूअर्स ने ही देखा है। इससे बेहतर एक्टर्स इंडस्ट्री में मौजूद हैं जो असली पहचान और अवॉर्ड्स के हकदार हैं, लेकिन उनके पास इतना बड़ा पीआर सिस्टम नहीं है।”

इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने बेहद शांत और संयमित लहजे में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “रिकॉर्ड साफ करने के लिए बता दूं मैंने कभी कोई अवॉर्ड नहीं खरीदा और ना ही किसी तरह का आक्रामक पीआर किया है। मेरी हर सफलता के पीछे बस मेहनत, खून, पसीना और लगन है। मुझे पता है आप मेरी बात पर विश्वास नहीं करेंगे, इसलिए अब मेरा मकसद है कि मैं और कड़ी मेहनत करूं ताकि भविष्य में मेरी किसी उपलब्धि पर कोई श

क न कर सके। मैं आपको गलत साबित करके दिखाऊंगा पूरे सम्मान के साथ।”

एक्टर ने पोस्ट पर दिया करारा जवाब

अभिषेक के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस ने उनकी विनम्रता और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि “यही बच्चन परिवार की असली शालीनता है।”  बता दें, फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है जो समाज के भ्रष्ट तंत्र से लड़ता है। यह फिल्म न केवल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट मानी जा रही है बल्कि उनके अभिनय को भी नई ऊंचाई पर ले गई है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप