आशा सिंह जायसवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

नहीं रहीं ‘महाभारत’ फेम आशा सिंह जायसवाल, 22 अगस्त की शाम ली आखिरी सांस, बेटे ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Aasha Singh Mimicry Artist: आशा सिंह जायसवाल का 22 अगस्त की शाम निधन हो गया। उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। आशा सिंह ने महाभारत में कृपी का किरदार निभाया था।

सोनाली झा

Actress Aasha Singh Jaiswal Death: टीवी और फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस, सोशल वर्कर और मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन हो गया है। उनके बेटे आकाश भारद्वाज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां के निधन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आशा सिंह ने 22 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है।

आशा सिंह के बेटे आकाश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें ‘कर्मठ लौह-महिला’ बताया। उन्होंने लोगों से अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की। आकाश ने कहा कि उनकी मां के जीवन में उनका कर्म सबसे महत्वपूर्ण था और वह चाहेंगे कि लोग उनके काम को याद रखें और सोशल मीडिया पर देखें। आकाश ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि उनकी मां के निधन का दुख मनाने के बजाय उनके जीवन और काम को याद किया जाना चाहिए।

देश की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट होने का दावा

आशा सिंह जायसवाल ने अभिनय के साथ-साथ मिमिक्री की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके बेटे आकाश के मुताबिक, वह भारत की पहली फीमेल मिमिक्री आर्टिस्ट थीं। वह खासतौर पर मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी की आवाज की मिमिक्री करने के लिए जानी जाती थीं। अभिनय और मिमिक्री के अलावा आशा सिंह सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही थीं। उनके बेटे ने लोगों से उनके जीवन और काम को सोशल मीडिया के जरिए याद करने की अपील की है।

महाभारत में निभाया था कृपी का किरदार

आशा सिंह जायसवाल ने साल 1998 में प्रसारित मशहूर पौराणिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में भी अभिनय किया था। उन्होंने शो में कृपी का किरदार निभाया था, जो कृपाचार्य की बहन, द्रोणाचार्य की पत्नी और अश्वत्थामा की मां थीं। बीआर चोपड़ा के निर्माण में बने इस धारावाहिक में टीवी और फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे। आशा सिंह का किरदार भले ही सीमित रहा हो, लेकिन उनके अभिनय ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ी। रविवार सुबह मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार