आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आमिर खान की शादी का इनसाइड वीडियो आया सामने, गौरी संग डांस करते दिखे सुपरस्टार, राज ठाकरे और हिरानी भी आए नजर

Aamir Khan Wedding Dance: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद का जश्न सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बाद डांस करते नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Aamir Khan Wedding Video: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज की। शादी को पूरी तरह निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। अब इस खास मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट बेहद खुश नजर आते हैं। पहले दोनों शादी के दस्तावेजों पर सहमति देते दिखाई देते हैं और फिर परिवार व दोस्तों के साथ जश्न में शामिल हो जाते हैं। एक वीडियो में आमिर और गौरी फिल्म 'लगान' की टीम के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ दिखाई देती है।

राज ठाकरे और राजकुमार हिरानी भी रहे मौजूद

शादी समारोह में कई करीबी हस्तियां भी शामिल हुईं। वायरल वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे, फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, आमिर के बेटे जुनैद खान और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। समारोह भले ही छोटा था, लेकिन इसमें शामिल हर मेहमान आमिर और गौरी की खुशियों में शामिल होता दिखाई दिया।

तीसरी बार दूल्हे बने आमिर खान

यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। इस रिश्ते से उनका बेटा आजाद राव खान है। साल 2021 में दोनों अलग हो गए, लेकिन आज भी बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट पेशे से हेयर स्टाइलिस्ट और बिजनेस से जुड़ी प्रोफेशनल हैं। वह पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका एक बेटा भी है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर ने बताया था कि वह गौरी को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं और लंबे समय की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल