आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ ने रचा इतिहास, 55 करोड़ की लागत से कमाए 460 करोड़

आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ ने 55 करोड़ की लागत में बनकर वर्ल्डवाइड 460 करोड़ की कमाई की, जिससे करीब 400 करोड़ का मुनाफा हुआ। आमिर की लेटेस्ट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी हिट रही है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन थ्री इडियट्स उनकी फिल्मों की उस सूची में सबसे ऊपर आती है, जिसने न केवल दिलों पर राज किया बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये के बजट में बनकर लगभग 460 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिससे मेकर्स को करीब 400 करोड़ का मुनाफा हुआ।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी थ्री इडियट्स 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। इसे विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। आमिर खान के साथ फिल्म में आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, ओमी वैद्य और बोमन ईरानी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी और उसका प्रस्तुतीकरण दर्शकों को इतने सालों बाद भी भावनात्मक रूप से जोड़ने में सक्षम है।

आमिर खान की इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग

कॉलेज लाइफ, शिक्षा प्रणाली और दोस्ती जैसे विषयों को लेकर बनी इस कॉमेडी-ड्रामा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म की लोकप्रियता और आमिर की इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग की बदौलत फिल्म ने विदेशों में भारत से भी अधिक कमाई की और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 460 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फिल्म की सफलता

फिल्म की सफलता ने भारतीय सिनेमा में एक नया मानक स्थापित किया और साबित किया कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा भी ब्लॉकबस्टर हो सकता है। वहीं, आमिर की हालिया रिलीज सितारे जमीन पर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये के बजट में बनकर भारत में 29 दिनों में 163 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 260 करोड़ पार कर चुका है।

दादा साहब फाल्के की बायोपिक

अब आमिर खान अपने अगले मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। वह जल्द ही भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के की बायोपिक में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी राजकुमार हिरानी करने वाले हैं। आमिर और हिरानी की यह तीसरी बड़ी फिल्म होगी, इससे पहले दोनों ने थ्री इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप