धुरंधर से पहले रणवीर सिंह की डैशिंग एंट्री, सोशल मीडिया पर छाया ऑल ब्लैक लुक

Ranveer Singh Dashing Entry: रणवीर सिंह का एयरपोर्ट से ऑल-ब्लैक मिस्ट्री लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ब्लैक मास्क, चश्मा और ट्रैकसूट में रणवीर का डैशिंग अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
धुरंधर से पहले रणवीर सिंह की डैशिंग एंट्री, सोशल मीडिया पर छाया ऑल ब्लैक लुक
रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Black Look: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने फैशन सेंस और एनर्जी से फैंस को चौंकाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक्टर ब्लैक मास्क, काला चश्मा और ब्लैक सूट में एयरपोर्ट से बाहर आते दिखे। उनका ये डैशिंग और मिस्ट्री से भरा लुक फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में रणवीर सिंह को ब्लैक ट्रैक सूट में देखा जा सकता है। उन्होंने चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा था। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी जैसे ही उन्हें देखते हैं, एक ने कहा कि बाबा ने आग लगा दी। इसके बाद रणवीर थोड़ी देर के लिए रुकते हैं, अपना मास्क नीचे करते हैं और कैमरे के लिए पोज देते हैं। फिर वे अपनी ब्लैक SUV में बैठकर रवाना हो जाते हैं।

फैंस का रिएक्शन

वीडियो के सामने आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर ऑन फायर। दूसरे यूजर ने कहा कि इतना स्टाइल कोई और नहीं ला सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रणवीर सिंह द रॉकस्टार। कुछ फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी से कमेंट बॉक्स भर दिया। रणवीर के इस ऑल-ब्लैक मिस्ट्री लुक को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

धुरंधर से धमाका करेंगे रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे, जिसमें उनका कैमियो था। अब वो फिल्म ‘धुरंधर’ के जरिए एक बार फिर मुख्य भूमिका में लौट रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार दिखाई देंगे। यह एक मल्टीस्टारर थ्रिलर फिल्म होगी जो 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणवीर सिंह का फैशन

रणवीर सिंह के फैशन सेंस, एक्टिंग और स्टार पावर को देखते हुए फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और उनके लेटेस्ट वायरल लुक ने फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है। फिल्‍मों में उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को काफी पसंद आता है। हालांकि, रियल लाइफ में कई बार उनका अजीबोगरीब फैशन सेंस लोगों को हैरान करने वाला भी होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com