आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

खुद को खत्म करना चाहते थे आमिर खान, इस वजह से गए थे टूट, अब किया खुलासा

आमिर खान अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने उस समय के बारे में खुलकर बात की, जब वह खुद को खत्म करने के बारे में सोच रहे थे।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा है। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में अपने पुराने दौर की तकलीफें साझा की हैं, जब वह अपनी जिंदगी से पूरी तरह टूट चुके थे।

दरअसल, आमिर खान ने करीब तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आई हैं। फिल्म की प्रमोशन में आमिर ने जमकर मेहनत की और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दिया है। हालांकि, प्रोफेशनल सक्सेस के साथ-साथ आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

इस वजह से डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान

हाल ही में एक पॉपुलर यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब उनका और रीना दत्ता का तलाक हुआ था, तब वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए थे। आमिर और रीना ने 1986 में शादी की थी और 2002 में तलाक ले लिया। यह रिश्ता आमिर के लिए इतना अहम था कि इसके खत्म होने ने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया।

आमिर ने बताया, “जब मेरा और रीना का रिश्ता खत्म हुआ, तो उस शाम मैंने शराब की पूरी बोतल पी ली थी। उसके बाद करीब डेढ़ साल तक रोजाना शराब पीता रहा। मैं दारू पीकर बेहोश हो जाता था। उस वक्त मुझे लगने लगा था कि मैं खुद को खत्म करने की कोशिश कर रहा हूं।”

एक्टर ने बना ली थी फिल्मों से दूरी

एक्टर ने आगे कहा कि उस दौरान उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और लगभग 1.5 साल तक किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं किया। यह दौर आमिर के लिए बहुत दर्दनय था। उनके फैंस उनके इस भावुक खुलासे से हैरान हैं, क्योंकि अक्सर उनकी लव लाइफ चर्चा में रहती है, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह अंदर से इतने टूटे हुए थे।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट