शाहरुख, रानी और विक्रांत को मिला पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 
मनोरंजन

71st National Film Award: शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

National Film Award: शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति ने इन्हें सम्मान प्रदान किया।

अनिल सिंह

StartFragment

Shah Rukh Khan: दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया। शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जवान फिल्म के लिए दिया गया। विक्रांत मैसी 12वीं फेल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया। वहीं रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए देश भर के कलाकार विज्ञान भवन में मौजूद थे। शाहरुख खान जब पुरस्कार लेने पहुंचे तो उनके लिए वह क्षण भावनाओं से भरा हुआ था। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार पाने का गौरव उनके चेहरे पर नजर आ रहा है, तस्वीर में आप देख सकते हैं शाहरुख खान उस पल को जीने का प्रयास कर रहे हैं और बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

तीनों में सबसे पहले रानी मुखर्जी को बुलाया गया, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने रानी मुखर्जी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया। उसके बाद विक्रांत मैसी को मंच पर बुलाया गया वह भी राष्ट्रपति के हाथ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाले कलाकारों में से एक बन गए हैं। आखिर में शाहरुख खान को बुलाया गया। तीनों ही कलाकारों को सिनेमा के प्रति उनके बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है।

दादा साहेब फाल्के अवार्ड

मलयालम एक्टर मोहनलाल की अगर बात करें तो उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया है और यह भारतीय सिनेमा जगत में मिलने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है। यह अवार्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड कहलाता है, जो किसी भी कलाकार को सिनेमा के प्रति उसके जीवन भर के बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। मोहनलाल भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजे जाने के बाद गौरवान्वित महसूस करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने ये सम्मान मलयालम सिनेमा को डेडिकेट किया।

EndFragment

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत