राजकुमार हिरानी और आमिर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

3 Idiots Sequel: रैंचो विल बैक? राजकुमार हिरानी ने खोला 3 Idiots सीक्वल का राज, 20 साल बाद फिर लौटेगा तिगड़ी

3 Idiots Sequel Update: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कल्ट क्लासिक मूवी '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम शुरू होने की पुष्टि करते हुए कहानी को लेकर एक बेहद दिलचस्प खुलासा किया है।

यति सिंह

Rajkumar Hirani 3 Idiots Sequel Story: सिनेमा के बड़े पर्दे पर कुछ कहानियां ऐसी आती हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि दर्शकों की लाइफ का एक अटूट हिस्सा बन जाती हैं। साल 2009 में आई आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म '3 इडियट्स' भी एक ऐसी ही बेमिसाल फिल्म है, जिसे आज भी हर उम्र के लोग बेहद चाव से देखना पसंद करते है।

फिल्म 3 इडियट्स के दीवानों के लिए अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लंबे समय से जिस सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर खुद फिल्म के डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

स्क्रिप्टिंग टेबल पर शुरू हुआ रैंचो की जर्नी

फिल्म 3 इडियट्स के शौकीनों के दिल की धड़कनें तेज करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने ऑफिशियली तौर पर यह साफ कर दिया है कि वह इस कल्ट मास्टरपीस के दूसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया है। हिरानी ने कहा कि वह अपने पसंदीदा और बेहद काबिल लेखक अभिजात जोशी के साथ मिलकर फिल्म के अगले हिस्से की स्टोरी पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बेहद खास कहानी को पूरी तरह से तराशने और कागजों पर उतारने में अभी थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन काम की शुरुआत हो चुकी है।

कॉलेज नहीं बल्कि बदलेगा बल्कि बदलेगा जिंदगी का ढर्रा

अब हर किसी के मन में यह उत्सुकता बनी हुई थी कि आखिर इस बार रैंचो, राजू और फरहान की लाइफ किस मोड़ पर खड़ी होगी। क्या वे फिर से कॉलेज के दिनों की मौज-मस्ती में नजर आएंगे? इस बात का जवाब देते हुए डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि सीक्वल की कहानी पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। इस बार कहानी कॉलेज के गलियारों से काफी दूर होगी।

फिल्म मेकर्स इस बात पर माथापच्ची कर रहे हैं कि फिल्म के अहम किरदारों की जिंदगी में डेढ़ से दो दशक के बाद क्या बदलाव आए होंगे। '3 इडियट्स' सीक्वल को लेकर खुद अभिनेता आमिर खान भी अपनी उत्सुकता जाहिर कर चुके हैं और उन्होंने भी इस बात पर मुहर लगाई है कि वह एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जिंदगी के क्राइसिस के भंवर में फंसेंगे इडियट्स

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के अनुसार फिल्म '3 इडियट्स' का अगला पार्ट इन किरदारों की जिंदगी के उस दौर को छुएगा जिसे आम बोलचाल में मिड-लाइफ क्राइसिस कहा जाता है। जब इंसान शादीशुदा जिंदगी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पहचान को नए सिरे से टटोलता है, तब क्या परिस्थितियां बनती हैं, फिल्म इसी ताने-बाने को पर्दे पर उतारेगी।

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्मों की सबसे बड़ी यूएसपी उनका समाज को एक खूबसूरत संदेश देना होता है। ऐसे में दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि जब यह टोली करीब 15-20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेगी, तो एंटरटेंमेंट के साथ-साथ एक बार फिर जिंदगी को जीने का एक नया और अनोखा नजरिया देकर जाएगी।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान