बंगाल में हिंसक झड़प (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

वोटों की गिनती के बीच भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता आवास के बाहर काटा बवाल, देखें VIDEO

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल में एक ओर जहां विधानसभा चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। तो वहीं, दूसरी ओर मतगणना केंद्रों में हिंसक झड़क की खबरें सामने आ रही है।

प्रिया जैस

West Bengal Violence News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बंगाल में मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान कई मतगणना केंद्रों पर झड़प की खबर सामने आई है। कुछ मतगणना केंद्रों पर झड़प हुई और कुर्सी और वाहन तोड़े गए। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के घर के सामने भी झड़प देखन को मिली।

कोलकाता में कुछ भाजपा समर्थक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। मौके पर इस तरह की नारेबाजी से माहौल संवेदनशील बन गए।

पॉलिटिकल कैंप में तोड़फोड़

विधानसभा चुनाव के दौरा आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प होने पर कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर प्रणव कुमार ने बताया, एक राजनीतिक दल के कैंप में तोड़फोड़ की गई। इस तोड़फोड़ के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।

इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हालातों पर काबू पाया। ऐसा ही एक मामला कूचबिहार के दिनहाटा में सामने आया। यहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।

राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर झड़प

दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़क हिंसक होने पर केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया। एक और मामला पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के सामने आया। बैरकपुर स्थित राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं और हालात को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे है।

कूच बिहार में DIG जलपाईगुड़ी, अंजलि सिंह ने कहा, कानून-व्यवस्था के लिहाज़ से स्थिति शांतिपूर्ण है। न तो कोई व्यवधान है और न ही किसी व्यवधान की आशंका,स्थिति पूरी तरह शांत है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी फ़ोर्स पूरी तरह तैयार है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने करीब 169 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं टीएमसी ने 91 सीटों पर लीड कर रही है।

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश