माधुरी मडावी व वर्षा आत्राम (सोर्स: सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

गडचिरोली विधानसभा को लेकर कांग्रेस में शीतयुद्ध, वर्षा आत्राम को ‘साथ’ या माधुरी को मिलेगा ‘हाथ’

गडचिरोली विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमाने के लिए प्रत्याशियों की उठापटक भी शुरु हो चुकी है। इस सीट को लेकर प्रशासकीय गलियारे भी राजनीतिक रंग से सराबोर है। इसमें प्रमुखता से वर्षा आत्राम तथा माधुरी मड़ावी के नामों की फिलहाल चर्चा हो रही है।

आकाश मसने

गडचिरोली: राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिले में भी राजनीतिक वातावरण गर्माने लगा है। गडचिरोली विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमाने के लिए प्रत्याशियों की उठापटक भी शुरु हो चुकी है। इस सीट को लेकर प्रशासकीय गलियारे भी राजनीतिक रंग से सराबोर है। इसमें प्रमुखता से वर्षा आत्राम तथा माधुरी मड़ावी के नामों की फिलहाल चर्चा हो रही है।

वर्षा आत्राम मुंबई के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के सहसंचालक अशोक आत्राम की पत्नी है। जबकि माधुरी मड़ावी नगरविकास विभाग में उच्चपद पर काम कर चुकी है। दोनों गडचिरोली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से दावेदारी के इच्छुक है। अब देखना यह है कि पार्टी आलाकमान का वर्षा को साथ मिलता है या फिर माधुरी को कांग्रेस का हाथ मिलेगा।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित गडचिरोली विधानसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की परंपरागत लड़ाई है। इस राजनीतिक अखाड़े में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाडी, शेतकरी कामगार पक्ष भी पैंतरे आजमा रहे हैं। विगत 2 टर्म से इस सीट का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी के विधायक डाॅ. देवराव होली कर रहे है। उन्हें भी फिलहाल पार्टी में आतंरिक कलह का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा विधायक देवराव होली ने पत्रपरिषद आराेप लगाया कि साजिश रची गई है, फर्जी हस्ताक्षर मुहिम चलाकर टिकिट काटने का प्रयास शुरू है। जिसके बाद भाजपा का अंदरुनी विवाद सामने आया है। यही स्थिति कांग्रेस में भी है। कांग्रेस में ‘आल इज नॉट वेल’ है।

कई नामों पर शुरु है मंथन

गडचिरोली - चिमूर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मारोतराव कोवासे के बेटे तथा महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के नेता विश्वजित कोवासे, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोहर पाटिल पोरेटी भी इस क्षेत्र से कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में चर्चा में है। उच्चशिक्षित तथा प्रशासन से संबंधित संभाव्य उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे है।

इसमें प्रमुखता से वर्षा आत्राम, माधुरी मडावी, डाॅ. सोनल कोवे यह तीनों अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। प्रशासकीय सेवा से अपना इस्तीफा देकर माधुरी मडावी ने गडचिरोली अथवा आरमोरी विधानसभा मतदाता क्षेत्र से चुनाव लड़ने का संकल्प किया है। वहीं वर्षा आत्राम ने भी दावेदारी का बिगुल बजाया है। जिससे गडचिरोली विधानसभा मतदाता क्षेत्र को लेकर कांग्रेस की महिलाओं में शीतयुद्ध के आसार है।

दोनों तरफ दावेदारों की भीड़

गडचिरोली विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल राजनीतिक वातावरण गर्माया है। महायुति तथा महाविकास आघाडी की ओर से सीटों के बंटवारे की उलझन अबतक सुलझी नहीं है। दोनों तरफ से इच्छुकों का जमावडा लग रहा है। खासकर भाजपा तथा कांग्रेस में दावेदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। भाजपा की ओर से वर्तमान विधायक डाॅ. देवराव होली समेत डाॅ. मिलिंद नरोटे, पूर्व विधायक डाॅ. नामदेव उसेंडी, डाॅ. नितीन कोडवते, डाॅ. चंदा कोडवते व अन्य कुछ नाम सामने आ रहे है।

वहीं कांग्रेस की ओर से युवक कांग्रेस के विश्वजित कोवासे, मनोहर पाटिल पोरेटी, डाॅ. सोनल कोवे, माधुरी मडावी, वर्षा आत्राम समेत अन्य कुछ नाम चर्चा में है। दोनों दलों से टिकिट के लिए दावेदारी बढ़ने से पार्टी के वरीष्ठों के समक्ष उलझन निर्माण हुई है।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार