अबू आजमी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

'पांच सीट दो वरना 25 पर लड़ेंगे', सपा नेता अबू आजमी का MVA गठबंधन को कल दोपहर तक का अल्टीमेटम

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने महाविकास अघाड़ी में शामिल होने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। सपा नेता ने कहा कि दिन बीतते जा रहे है पर अब तक एमवीए के किसी भी दल ने हमारे साथ सीट बंटवारे पर बात नहीं की है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। ऐसे अब केवल 4 दिन का समय बचा है। लेकिन विपक्षी गठबंधन का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अब तक सामने नहीं आया है। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की 270 सीटों पर सहमति बन गई है। लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए बने इंडिया ब्लॉक की सहयोगी पार्टियां भी महाराष्ट्र में एमवीए से सीटों की मांग कर रही है। इधर सपा ने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने महाविकास अघाड़ी में शामिल होने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। सपा नेता ने कहा कि दिन बीतते जा रहे है पर अब तक एमवीए के किसी भी दल ने हमारे साथ सीट बंटवारे पर बात नहीं की है। ऐसे में अबू आजमी ने शुक्रवार को एमवीए के दलों को चेतावनी दे दी है।

क्या बोले अबू आजमी?

महा विकास अघाड़ी के साथ सीट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने कहा कि "चुनाव से पहले ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए था क्योंकि महा विकास अघाड़ी पहले से ही बनी हुई थी। भारतीय गठबंधन पहले से ही बना हुआ है, फिर भ्रम क्या है? अंदरूनी मतभेद होना ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी भी गठबंधन में है, लेकिन सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने 5 सीटों की घोषणा की है। उन्हें ये 5 सीटें मुझे दे देनी चाहिए।

अबू आजमी ने कहा कि "मैं इंतज़ार करूंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वोट बंटें। हम वोटों की खातिर एमवीए में दरार पैदा नहीं करना चाहते। अगर वे हमें शामिल नहीं करते हैं तो हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस हर दिन कुछ सीटों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी तय नहीं हुआ है।"

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z