उद्धव ठाकरे व आदित्य ठाकरे (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की 65 उम्मीदवारों की पहली सूची, आदित्य ठाकरे को वर्ली से बनाया प्रत्याशी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मध्य मुंबई में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं महाविकास अघाड़ी के सीट शेयरिंग का भी ऐलान हो चुका है। बुधवार शाम को शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। जिसमें पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को मध्य मुंबई में वर्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

युवा सेना नेता व आदित्य ठाकरे के रिश्तेदार वरुण सरदेसाई को बांद्रा (पूर्व) सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है। 2022 में शिवसेना में टूट के बाद उद्धव ठाकरे के साथ रहने वाले विधायकों पर फिर से भरोसा जताया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

शिवसेना (यूबीटी) ने ठाणे की कोपरी-पंचपाखड़ी सीट से केदार दिघे को टिकट दिया गया है। इस सीट से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी चुनावी मैदान में हैं। केदार दिघे दिवंगत नेता आनंद दिघे के रिश्तेदार हैं। आनंद दिघे को सीएम एकनाथ शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। इससे पहले महायुति से बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। वहीं शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है।

राजन तेली को सावंतवाड़ी से मिला टिकट

महाराष्ट्र के तटीय सिंधुदुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी से शिवसेना (यूबीटी) में आए राजन तेली को पार्टी ने सावंतवाड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। राजन तेली कुछ दिन पहले ही भाजपा इस्तीफा देकर शिवसेना में शामिल हुए थे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज