-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Mva Announced Seat Sharing For Maharashtra Elections
महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, जानिए किसे मिलीं कितनी सीटें
- Written By: आकाश मसने
महाविकास अघाड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। संजय राउत ने बताया कि कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की बीच 85-85-85 सीटों का बंटवारा तय हो गया है।

नाना पटोले, शरद पवार व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाविकास अघाड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बताया कि कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की बीच 85-85-85 सीटों का बंटवारा तय हो गया है। वहीं बाकी सीटों के लिए अभी चर्चा जारी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी की सीट शेयरिंग के लिए मंगलवार को बैठक हुई थी। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर महाविकास अघाड़ी की बैठक हुई। जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए के सहयोगी दल 85-85 सीट पर लड़ेंगे, चुनाव 270 सीट पर बनी सहमति बन गई। बाकी बची 18 सीटों के लिए चर्चा जारी है। साथ ही उन्होंने कहा की बाकी सीटों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
संजय राउत ने कहा की कुछ सीटें एमवीए की छोटे सहयाेगियों को भी दी जानी है उसके बारे में चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी एकजुट होकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरेगी। एमवीए के सभी दल एकसाथ है।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
नागपुर सियासी जंग: आगामी सीपी पर बरसे प्रफुल गुडधे, बीजेपी ने कसा तंज; खुलकर सामने आया नया विवाद
इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें:– शिवसेना ने भी जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, इस सीट से मैदान में उतरेंगे एकनाथ शिंदे
सहयोगियों को भी देंगे जगह
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बुधवार को शरद पवार के नेतृत्व में एमवीए में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार), और शिवसेना (यूबीटी) की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं बाकी बची 18 सीटों पर शेकाप और कम्युनिस्ट पार्टी और समाजवादी पार्टी को जगह दी जाएगी। जिसके लिए सहयोगी दलों से बातचीत जारी है।
18 सीटों का क्या होगा?
अब देखना दिलचस्प होगी कि बाकी बची 18 सीटों पर कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच किस तरह से विभाजन होता है। इसमें से किस पार्टी के हाथ कितनी सीटें आएगी, ये आने वाले समय में ही बता पाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि इन 18 सीटों में से एमवीए के तीनों दलों के बीच फिर से बराबर-बराबर का बंटवारा होगा या कोई बड़ा भाई बनकर निकलेगा?
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की 65 उम्मीदवारों की पहली सूची, आदित्य ठाकरे को वर्ली से बनाया प्रत्याशी
बता दें कि इंडिया ब्लॉक में के साथी समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों ने भी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ऐसें में अब देखना होगा कि इन दलों को किस तरह से जगह दी जाती हैं।
Mva announced seat sharing for maharashtra elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














