एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

शिवसेना ने भी जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, इस सीट से मैदान में उतरेंगे एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को घोषित की गई।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने उम्मीदवारों की सूचियां जारी करना शुरू कर दिया है। बीजेपी और मनसे के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को घोषित की गई। इसमें कुल 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। सूची के अनुसार विदर्भ से 5 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी पाचपाखाड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। वहीं विदर्भ की बात करें तो रामटेक से आशीष जायसवाल को उम्मीदवार चुना गया है। वहीं बुलढाणा से संजय गायकवाड़, दरियापुर से अभिजीत अडसूल, भंडारा से नरेंद्र भोंडेकर और दिग्रस से संजय राठोड को उम्मीदवारी दी गई है।

बीजेपी भी जारी कर चुकी है पहली सूची

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। 22 अक्टूबर से इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पहले बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समेत कई बड़े नाम शामिल थे।

हालांकि अब तक महायुति में सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन बीजेपी और शिवसेना ने उम्मीदवारों की एक-एक लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी और शिवसेना की बाद अजित पवार की एनसीपी भी अपनी सूची जारी कर सकती है। वहीं जल्द ही शीट शेयरिंग का ऐलान होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

मनसे ने उतारे 45 उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार शाम को मनसे ने सोशल मीडिया पर सूची साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। इस सूची में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मुंबई के माहिम विधानसभा क्षेत्र चुनावी मैदान में उतारा गया है।

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत