नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

MVA ने विकास पर ब्रेक लगाने पर की डबल पीएचडी, PM नरेंद्र मोदी ने आज चिमूर में जनसभा को किया संबोधित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए देश के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए आज चिमूर पहुंचे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिमूर में एक रैली को संबोधित कर रहे है।

प्रिया जैस

चिमूर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए देश के प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए आज चिमूर पहुंचे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिमूर में एक रैली को संबोधित कर रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाविकास आघाडी के कार्यों की निंदा की और कहा कि महाराष्ट्र का विकास करना महाविकास आघाडी के बस की बता नहीं है। उन्होंने धारा 370 के बारे में कहा कि जहां भारत का संविधान पैर नहीं रख सकता था, वहां संविधान पहुंचा है।

कांग्रेस ला रही धारा 370

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के 370 की धारा के प्रस्ताव के बारे में कहा है कि, "कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से धारा 370 वापस लाकर लागू करने का प्रस्ताव सदन में लाए है। सदन में पास करवा रहे है। ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है।"

एमवीए ने की डबल पीएचडी

प्रधानमंत्री का मानना है कि कांग्रेस वालों को सिर्फ विकास प्रोजेक्ट्स पर ब्रेक लगाना आता है। आघाडी को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कामों को अटकाना, लटकाना और भटकाना इस पर कांग्रेस ने डबल पीएडी की है।

नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "महाराष्ट्र का तेज विकास अघाडी वालों के बस की बात नहीं है। अघाडी वालों ने विकास पर ब्रेक लगाने में पीएचडी कर दी है...अघाडी यानी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी..."

नक्सलवाद के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की इस क्षेत्र ने भी दशकों तक बहुत कुछ झेला है। नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है। कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ खूनी खेल दिए है। हमारी सरकार ने नक्सलवाद पर लगाम लगाई है।"

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें