-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Congress Leader Jairam Ramesh Asked Question To Bjp Regarding Their Work On Farmers Death
कांग्रेस ने बीजेपी के नाकामी के गिनाए आंकड़े, किसानों की आत्महत्या पर सत्तारूढ़ पार्टी के बताए काम
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने चिमुर और सोलापुर में प्रधानमंत्री की रैलियों से पहले उनके सामने कुछ सवाल रखे और पूछा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में आदिवासियों के वन अधिकारों को ‘‘कमजोर'' क्यों कर दिया है।

जयराम रमेश (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र चुनाव के दौरान कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यों में किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए क्या कर रही है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने चिमुर और सोलापुर में प्रधानमंत्री की रैलियों से पहले उनके सामने कुछ सवाल रखे और पूछा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में आदिवासियों के वन अधिकारों को ‘‘कमजोर” क्यों कर दिया है।
उन्होंने कहा कि 2006 में कांग्रेस ने क्रांतिकारी वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) पारित किया था जो आदिवासियों और वन में रहने वाले अन्य समुदायों को अपने खुद के जंगलों का प्रबंधन करने का तथा उनसे मिलने वाले उपज से आर्थिक लाभ उठाने का कानूनी अधिकार देता था।
जयराम रमेश ने गिनाए आंकड़े
जयराम रमेश ने कहा, ‘‘लेकिन भाजपा सरकार FRA के कार्यान्वयन में बाधा डालती रही है, जिससे लाखों आदिवासी इसके लाभों से वंचित हो रहे हैं। महाराष्ट्र में दाखिल किए गए 4,01,046 व्यक्तिगत दावों में से केवल 52 प्रतिशत (2,06,620 दावों) को मंजूरी दी गयी है और इसके तहत बांटी गयी भूमि स्वामित्व सामुदायिक अधिकारों के लिए पात्र 50,045 वर्ग किलोमीटर का केवल 23.5 प्रतिशत (11,769 वर्ग किलोमीटर) है।”
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal: CAA नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून, CM सुवेंदु ने कहा 6 महीने में निपटेंगे सभी लंबित आवेदन
UP Politics: जनता अब माफ नहीं करेगी…अखिलेश यादव ने खोला बीजेपी के विकास का कच्चा चिट्ठा!
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा सियासी भूचाल: 23 पार्षदों की सदस्यता पर मंडराया खतरा, AIMIM और BJP को झटका
उन्होंने पूछा कि बीजेपी सरकार महाराष्ट्र में आदिवासी समुदायों को उनके अधिकार दिलाने में नाकाम क्यों रही है। जयराम रमेश ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने सतारा और सोलापुर में पानी की कमी को दूर करने के लिए क्या किया है? कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सतारा, सांगली और सोलापुर में पीने के पानी की कमी की समस्या हाल के वर्षों में और गम्भीर हो गई है। मार्च और अप्रैल 2024 के बीच, सांगली में टैंकरों की आवश्यकता 13 प्रतिशत, सतारा में 31 प्रतिशत और सोलापुर में 84 प्रतिशत बढ़ गई। क्षेत्र के बांध, तालाब और झीलें चिंताजनक रूप से तेजी से सूख रहे हैं। सोलापुर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।”
डेड स्टोरेज पर निर्भर किसान
उन्होंने कहा कि शहर में पानी के मुख्य स्रोत उजानी बांध में पानी की आपूर्ति शून्य से नीचे गिर गया है, जिसके कारण शहर बांध में ‘‘डेड स्टोरेज” पर निर्भर रहा। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई कि सोलापुर नगर निगम को अब बारी-बारी से पीने के पानी की आपूर्ति करनी पड़ी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पांच से आठ दिनों के अंतराल पर पानी मिल रहा था।
रमेश ने कहा, ‘‘हमारे पास ‘नॉन-बॉयोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री हैं और भाजपा ने उन हजारों लोगों की दुर्दशा को नजरअंदाज क्यों किया है जो पानी की कमी से जूझते हैं? क्या इस स्थिति को सुधारने के लिए उनके पास कोई ठोस योजना है?” उन्होंने भाजपा से पूछा कि वह किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए क्या कर रही है।
यह भी पढ़ें- ‘आज ‘कुत्ता’ कह रहे है कल..’, नाना पटोले के विवादित बयान पर बोले बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी
सूखे का किया सामना
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक दिन में औसतन सात किसान अपनी जान दे रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘दिल दहला देने वाला यह आंकड़ा किसी और की तरफ से नहीं बल्कि राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री की ओर से आया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल जनवरी से अक्टूबर के बीच 2,366 किसानों ने आत्महत्या की। कारण साफ हैं कि पिछले साल 60 प्रतिशत जिलों को सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ा लेकिन सरकार से कोई मदद नहीं मिली।”
उन्होंने कहा कि जब राज्य के आधे से ज्यादा हिस्से में बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद हो गयी तो किसानों को कर्ज माफी की सुविधा दी गयी लेकिन सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण 6.56 लाख किसान इस राहत से वंचित रह गए।
फसल बीमा दावों का निपटान
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की उदासीनता और लापरवाही के कारण कांग्रेस लगातार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), कर्ज माफी के लिए एक स्थायी ऋण आयोग की स्थापना की और 30 दिनों के भीतर सभी फसल बीमा दावों के निपटान की गारंटी की बात करती रही है।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पूछा कि महाराष्ट्र और भारत के किसानों की बेहतरी के लिए भाजपा के पास क्या योजना है और उसे लाने के लिए सरकार काम क्यों नहीं कर पा रही है। उन्होंने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनावी प्रचार अभियान के बीच ये टिप्पणियां की हैं।
यह भी पढ़ें- करोड़ों के 20-20 बैग हेलीकॉप्टर BJP ने उतारे, संजय राउत ने किया दावा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाया सवाल
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress leader jairam ramesh asked question to bjp regarding their work on farmers death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि के चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 02, 2026 | 12:15 AMIran Tension: ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, कहा- हम कड़ा प्रहार करेंगे, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
Aug 01, 2026 | 11:12 PMचौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PMविजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
Aug 01, 2026 | 11:07 PMसंसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PMताडोबा से लौट रहे परिवार के सामने अचानक आई बाघिन छोटी मधु, 3 शावकों संग दुर्लभ नजारा VIDEO में कैद
Aug 01, 2026 | 11:00 PMकॉर्पोरेट ऑफिस की हर चमकती खिड़की के पीछे छिपी है एक अलग कहानी, युवक का वीडियो लोगों को कर गया भावुक
Aug 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 07:27 PM
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM













