नाना पटोले, शरद पवार व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, जानिए किसे मिलीं कितनी सीटें

महाविकास अघाड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। संजय राउत ने बताया कि कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की बीच 85-85-85 सीटों का बंटवारा तय हो गया है।

आकाश मसने

मुंबई: महाविकास अघाड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बताया कि कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) की बीच 85-85-85 सीटों का बंटवारा तय हो गया है। वहीं बाकी सीटों के लिए अभी चर्चा जारी है।  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी की सीट शेयरिंग के लिए मंगलवार को बैठक हुई थी। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर महाविकास अघाड़ी की बैठक हुई। जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए के सहयोगी दल 85-85 सीट पर लड़ेंगे, चुनाव 270 सीट पर बनी सहमति बन गई। बाकी बची 18 सीटों के लिए चर्चा जारी है। साथ ही उन्होंने कहा की बाकी सीटों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

संजय राउत ने कहा की कुछ सीटें एमवीए की छोटे सहयाेगियों को भी दी जानी है उसके बारे में चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी एकजुट होकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरेगी। एमवीए के सभी दल एकसाथ है।

सहयोगियों को भी देंगे जगह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बुधवार को शरद पवार के नेतृत्व में एमवीए में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार), और शिवसेना (यूबीटी) की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं बाकी बची 18 सीटों पर शेकाप और कम्युनिस्ट पार्टी और समाजवादी पार्टी को जगह दी जाएगी। जिसके लिए सहयोगी दलों से बातचीत जारी है।

18 सीटों का क्या होगा?

अब देखना दिलचस्प होगी कि बाकी बची 18 सीटों पर कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच किस तरह से विभाजन होता है।  इसमें से किस पार्टी के हाथ कितनी सीटें आएगी, ये आने वाले समय में ही बता पाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि इन 18 सीटों में से एमवीए के तीनों दलों के बीच फिर से बराबर-बराबर का बंटवारा होगा या कोई बड़ा भाई बनकर निकलेगा?

बता दें कि इंडिया ब्लॉक में के साथी समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों ने भी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ऐसें में अब देखना होगा कि इन दलों को किस तरह से जगह दी जाती हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक