सीएम ममता (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: अपने ही नेता पर गरजी ममता बनर्जी! चुनाव से पहले दिया बड़ा संदेश; जानें क्या है पूरा मामला?

Mamata Banerjee: एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के नेता हरेराम को जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सजल रघुवंशी

West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में बढ़ती चुनावी हलचल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के नेता को सार्वजनिक मंच से कड़ा संदेश देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया। एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने जामुड़िया विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक हरेराम सिंह को साफ तौर पर कहा कि वह अपने बेटे को लाल बत्ती लगी गाड़ी के इस्तेमाल से तुरंत रोकें।

ममता बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्ता का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस बयान को पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने और नेताओं को सख्त संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल में सख्ती का संकेत गया है।

टीएमसी के लिए अनुशासन सर्वोपरि- सीएम ममता

सभा के दौरान जब ममता बनर्जी मंच से उम्मीदवारों का परिचय करा रही थीं तभी उन्होंने हरेराम सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें जनता से परिचित कराया। इसी बीच उन्होंने उनके बेटे के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बताया जा रहा है कि हरेराम सिंह के बेटे प्रेमपाल सिंह जो आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता हैं, अक्सर हूटर और बड़े काफिले के साथ नजर आते हैं। इसी पर सख्त रुख अपनाते हुए ममता बनर्जी ने साफ संदेश दिया कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति नियमों से ऊपर नहीं है।

ममता बनर्जी ने दिया बड़ा संदेश

अपने ही नेता को सार्वजनिक मंच से फटकारना यह संकेत देता है कि ममता बनर्जी पार्टी के भीतर अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। वह नेताओं की गतिविधियों पर उसी तरह नजर रखती हैं, जैसे अपने राजनीतिक विरोधियों पर। इस घटनाक्रम से राज्य की जनता को यह संदेश देने की कोशिश भी दिखती है कि उनके कार्यकाल में किसी भी नेता को नियमों से ऊपर नहीं माना जाएगा और अनुशासन का पालन अनिवार्य है।

टीएमसी ने भाजपा के खिलाफ जारी की चार्जशीट

जैसे-जैसे चुनाव पास आते जा रहा है वैसे-वैसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का खेल तेज होते जा रहा है। आज सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया। जिसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।इस दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी