- Hindi News »
- Elections »
- Mamata Banerjee On Lpg Crisis West Bengal Assembly Election 2026
बंगाल चुनाव: ‘LPG सिलेंडर प्रदेश से बाहर नहीं जाने चाहिए’, CM ममता बनर्जी ने खोला मोर्चा; उठाए गंभीर सवाल
Mamata Banerjee On LPG Supply: सीएम ममता बनर्जी ने आज एलपीजी किल्लत के बीच अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।
- Written By: सजल रघुवंशी

ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee LPG Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में तैयार एलपीजी को तब तक राज्य से बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए, जब तक कि एलपीजी सप्लाई को लेकर चल रहा मौजूदा संकट हल नहीं हो जाता। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा पश्चिम बंगाल से दूसरे राज्यों में नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, बदलाव और डेपुटेशन के बाद, इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य में बनने वाली एलपीजी की सप्लाई राज्य से बाहर कर दी जाए।
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मौजूदा संकट के दौर में, किसी भी हाल में पश्चिम बंगाल में बनने वाली एलपीजी राज्य से बाहर नहीं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, बदलाव और डेपुटेशन की वजह से ऐसा होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही, विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी और सीएपीएफ के जवान भी बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल आएंगे। राज्य के लोगों को खाना पकाने के लिए मिलने वाली एलपीजी की सप्लाई में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
चुनाव आयोग पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईसीआई पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हफ्ते की शुरुआत में जारी की गई पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में से कई वोटरों के नाम कथित तौर पर हटा दिए गए हैं। यह लिस्ट उन मामलों की थी जिन्हें न्यायिक निपटारे के लिए भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने का आदेश दिया था। उनका दावा है कि पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर दी गई है। लेकिन हमें अभी तक उनकी हार्ड कॉपी नहीं मिली है। यह लोकतंत्र की हत्या है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन लोग इन सब के लिए जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण मांगेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कोर्ट रूम में ममता बनर्जी का एक्शन, लेकिन बार काउंसिल ने डाल दिया अड़ंगा; सर्टिफिकेट दिखाने का दिया निर्देश
‘बंगाल में फिर वापसी करेंगी ममता बनर्जी’, TMC सांसद का बड़ा दावा; CM सुवेंदु अधिकारी पर कसा तंज
तीन दिनों में 1.40 करोड़ LPG बुकिंग…सरकार ने बताया कितनी हुई डिलीवरी, भारत पहुंच रहे गैस से भरे दो जहाज
दीदी के घर से बंगाल पर शासन करेंगे सुवेंदु, भवानीपुर से शपथ लेकर अधिकारी ने साफ कर दिया अपना इरादा
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: भाजपा को बड़ा झटका! क्या K. Annamalai नहीं लड़ेंगे चुनाव? सामने आई हैरान करने वाली वजह
‘देश भाजपा की निजी संपत्ति है?’
सीएम ने सवाल किया कि अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें पारदर्शी तरीके से अपना नाम मतदाता सूची से हटवाना चाहिए। लोगों को पता चलना चाहिए कि उनका नाम सूची में है या नहीं। हर जिले में मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए एक न्यायाधिकरण होना चाहिए। क्या यह देश भाजपा की निजी संपत्ति है?
एजेंसी इनपुट के साथ…
Mamata banerjee on lpg crisis west bengal assembly election 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
May 15, 2026 | 11:13 AMअगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान, री-एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस
May 15, 2026 | 11:11 AMराहुल गांधी की भविष्यवाणी हुई सच! पेट्रोल-डीजल के दाम पर किया था दावा, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू
May 15, 2026 | 11:00 AM‘मिशन 100 डे’ के तहत अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस; आयुक्त ने अवैध निर्माणों पर तुरंत तोड़ू कार्रवाई के आदेश
May 15, 2026 | 10:59 AMMumbai Ahmedabad Bullet Train की सुरक्षा होगी हाईटेक, RPF को मिल सकती है जिम्मेदारी
May 15, 2026 | 10:58 AMConvoy Controversy: काफिले पर अलग-अलग सजा क्यों? 50 गाड़ियों पर पद गया, 200 पर सिर्फ नोटिस
May 15, 2026 | 10:57 AMGold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के आगे बेदम हुआ सोना-चांदी, एक झटके में 11,700 रुपये तक घटे रेट
May 15, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














