फाइल फोटो (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव : खुलेगा नए वादों का पिटारा, आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, इशारों में किया भावी CM का नाम घोषित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी रविवार को मुंबई में सुबह 10:15 बजे BJP का संकल्प पत्र जारी करेंगे। इससे पहले कांग्रेस राज्य चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जिसमें पार्टी ने पांच बड़ी गारंटी का वादा किया है।

राहुल गोस्वामी

मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी रविवार को मुंबई में सुबह 10:15 बजे BJP का संकल्प पत्र जारी करेंगे। आज BJP का ये कार्यक्रम बांद्रा के सोफिटेल होटेल में आयोजित किया जाना है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस राज्य चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र पहले ही जारी  कर चुकी है, जिसमें पार्टी ने पांच बड़ी गारंटी का वादा किया है।

जानकारी दें कि बीते 5 नवंबर को सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के संकल्प पत्र जारी होने से पहले ही कोल्हापुर में एक रैली के दौरान महायुति के घोषणा पत्र के 10 वादों का ऐलान किया था। इसमें उन्होने लाडली बहना योजना से लेकर किसान, सीनियर सीटीजन की पेंशन और आंगनवाड़ी को लेकर भी वादे किए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी कार्यक्रम में मौजूद दिखे थे।

वहीं बीते शुक्रवार को BJP के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा था। पूरे महाराष्ट्र में लोग चाहते हैं कि विधानसभा चुनावों के बाद महायुति सरकार सत्ता में बनी रहे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की जीत हो। तब सांगली जिले के शिराला में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि केंद्र में मोदी नीत BJP सरकार सत्ता में है और चुनाव के बाद राज्य में भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन की सरकार बनना जरूरी है।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा था कि केंद्र और राज्य दोनों जगह BJP नीत सरकार होने से महाराष्ट्र शासन में नंबर एक बनेगा। हालांकि इस बाबत पुणे में जब उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष अजित पवार से संवाददाताओं ने पूछा था कि क्या शाह के बयान में फडणवीस को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाने का इशारा किया गया है तो राकांपा नेता ने कहा कि फैसला मिलकर ही होगा, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता साथ बैठेंगे और फिर तय करेंगे।

जानकारी दें कि बीते 4 नवंबर सोमवार को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। यहां मतदान आगामी 20 नवंबर को होगा, जबकि इस बाबत नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल