BJP को बड़ा नुकसान 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, ठाकरे गुट, BJP और कांग्रेस को बराबर सीटें, 30 के आंकड़े पर INDIA

लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना शुरू है। महाराष्ट्र की 48 सीटों पर शुरुआती 5 चरण में चुनाव हुए थे। बीते लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए ने 41 सीटों पर कब्जा किया था। अकेले बीजेपी के खाते में 23 सीटें गई थीं। इस बार कहानी बदलती दिख रही है।

राहुल गोस्वामी

मुंबई:  महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए जहां मतगणना जारी है, वहीं आज मंगलवार को मतों की गिनती के प्रारंभिक रुझानों में NDA को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। यहां इंडिया गठबंधन ने राज्य की 48 सीटों में से 30 पर अपनी बढ़त बना रखी है। लोकसभा चुनाव में इल बार अजित पवार की NCP को तगड़ा झटका लगा है। यहां NCP के रायगढ़ उम्मीदवार तत्कारे सुनील दत्तात्रेय बढ़त बनाए हुए हैं। बारामती से सुनेत्रा पवार भी फिलहाल पीछे चल रही हैं।

इधर आज शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन मतगणना में ‘एग्जिट पोल' के पूर्वानुमानों से भी आगे निकल गया है। उन्होंने दावा किया कि, विपक्षी गठजोड़ 295 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा। राउत ने आज संवाददाताओं से कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मुश्किल से 50 के आसपास सीट जीतने वाली कांग्रेस अब 150 सीट पर जीत की ओर बढ़ रही है।

चुनाव आयोग के रुझानों को देखेंतो, महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी 11-11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा रुझान के अनुसार तीनों दलों की सीटें एक बराबर हैं। अभी तक राज्य की 48 में से 47 लोकसभा सीट के लिए रुझान मिले हैं। राज्य की 48 लोकसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इस बार महाराष्ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त